दीपिका-रणवीर ने शेयर की फैमिली फोटोशूट की तस्वीरें, वीडियो में जाने बेटी दुआ ने खींचा सबका ध्यान; जल्द आएगा नन्हा मेहमान
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के बाद अब कपल ने मंगलवार को अपने खास फैमिली फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।इन तस्वीरों में दीपिका और रणवीर के साथ उनकी बेटी दुआ भी नजर आ रही हैं। फोटोशूट की तस्वीरों में जहां दीपिका का बड़ा बेबी बंप दिखाई दे रहा है, वहीं बेटी दुआ ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा।
रणवीर ने लिखा- ‘बेबी दुआ और हमारे दिल बड़े हो रहे हैं’
रणवीर सिंह ने तस्वीरें शेयर करते हुए एक खास कैप्शन लिखा। उन्होंने कहा, “बेबी दुआ और हमारे दिल बड़े हो रहे हैं! आपकी दुआओं के लिए धन्यवाद।”कपल की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग दीपिका-रणवीर को दूसरे बच्चे के आने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
दुआ की तस्वीरों की हो रही चर्चा
फोटोशूट में दीपिका और रणवीर की बेटी दुआ की झलक ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने दुआ की नई तस्वीरों की तुलना दीपिका और रणवीर की पुरानी तस्वीरों से करनी शुरू कर दी।कई यूजर्स का कहना है कि दुआ बिल्कुल अपने पिता रणवीर सिंह जैसी दिखती हैं। वहीं कु फैंस ने दीपिका और रणवीर की फैमिली फोटो को बेहद प्यारा बताया।
पिछली प्रेग्नेंसी में भी किया था मेटरनिटी फोटोशूट
दीपिका पादुकोण ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं। खास बात यह रही थी कि तस्वीरें पोस्ट करने के करीब एक हफ्ते बाद ही उन्होंने बेटी को जन्म दिया था।अब दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी दीपिका ने खूबसूरत फोटोशूट करवाया है, जिसके बाद फैंस उनके दूसरे बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
2018 में हुई थी दीपिका-रणवीर की शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शामिल है।साल 2024 में कपल ने अपनी पहली संतान बेटी दुआ का स्वागत किया था। अब दोनों जल्द ही परिवार में एक और सदस्य के जुड़ने की खुशी मनाने वाले हैं।

