Samachar Nama
×

दलाई लामा ने 'मेडिटेशन्स' के लिए जीता पहला ग्रैमी, बिली ईलिश को 'वाइल्डफ्लावर' के लिए 'सॉन्ग ऑफ द ईयर'

लॉस एंजिल्स, 2 फरवरी (आईएएनएस)। संगीत जगत के ऑस्कर के रूप में लोकप्रिय 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के विजेताओं की लिस्ट सामने आ चुकी है। इवेंट का आयोजन लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो कॉम एरिना में चल रहा है, जहां संगीत जगत के सितारे अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित हो रहे हैं। इस बार की सबसे चर्चित जीत तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा की रही।

दलाई लामा का यह पहला ग्रैमी है, उन्होंने अपनी ऑडियो बुक 'मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन एंड स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग का अवॉर्ड जीता। इस कैटेगरी में केतनजी ब्राउन जैक्सन, ग्रैमी होस्ट ट्रेवर नूह और अन्य नामी हस्तियों को नोमिनेशन मिला था।

सॉन्ग ऑफ द ईयर का अवॉर्ड बिली ईलिश को उनके गाने 'वाइल्डफ्लावर' के लिए मिला। यह उनके भाई फिनियास के साथ सह-लेखन और प्रोडक्शन पर आधारित है। वहीं, के-पॉप ग्रुप से जुड़े के-पॉप डेमन हंटर्स के गाने 'गोल्डन' ने बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया का अवॉर्ड जीता। यह पहली बार है जब किसी के-पॉप एक्ट ने ग्रैमी जीता है।

68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में कई बड़े नामों ने जीत हासिल की। एल्बम ऑफ द ईयर का अवॉर्ड बैड बनी को उनके स्पैनिश-लैंग्वेज एल्बम डेबी तिरार मास फोटोस के लिए मिला। रिकॉर्ड ऑफ द ईयर केंड्रिक लैमर और एसजेडए के गाने लूथर को मिला। सॉन्ग ऑफ द ईयर लेडी गागा के अब्राकाडाब्रा को दिया गया, जो उनकी क्रिएटिविटी और परफॉर्मेंस को दर्शाता है।

वहीं, बेस्ट न्यू आर्टिस्ट का सम्मान ब्रिटिश सिंगर ओलिविया डीन ने जीता। बेस्ट पॉप वोकल एल्बम भी लेडी गागा के मेहेम को मिला, जो उनकी पॉप स्टाइल की मजबूती दिखाता है।

68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में लेडी गागा, निर्माता सर्कट और जैक एंटोनॉफ ने सबसे ज्यादा सात-सात नामांकन हासिल कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। तीनों अलग-अलग संगीत शैलियों में काम करते हैं। इनके ठीक पीछे बैड बनी, लियोन थॉमस और सबरीना कारपेंटर हैं, जिन्हें छह-छह नामांकन मिले हैं।

इसके अलावा, म्यूजिक फॉर जॉन विलियम्स को बेस्ट म्यूजिक फिल्म का अवॉर्ड मिला, जिससे निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने अपना पहला ग्रैमी जीत लिया।

--आईएएनएस

एमटी/एएस

Share this story

Tags