मनोरंजन न्यूज डेस्क। आज देशभर में छठ पूजा की धूम है ये त्योहार बिहार में बड़े जोरों शोरों से मनाया जाता है। छठ पूजा करीब तीन का त्योहार है जिसमे सूर्यदेव की पूजा की जाती है। ये कहा जा सकता है कि छठ पूजा बिहार का सबसे प्रमुख त्योहार है। अब हमारे देश की सबसे खास बात ये है त्योहार कोई भी बिना गाने के हमारे देश में त्योहार अधूरे ही माने जाते है। आज छठ पूजा के मौके पर बॉलीवुड तो नहीं लेकिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने एक नहीं कई सारे गानों का निमार्ण किया है।
आज हम आपके लिए कुछ छठ स्पेशल गाने लेकर आए है, जो आपको जरूर पसंद आने वाले है। वैसे तो छठ पूजा के मौके पर सबसे ज्यादा अगर किसी सिंगर के गाने पसंद किए जाते है तो कोई और नहीं शारदा सिन्हा और अनुराधा पोडवाल के है।
हर बार छठ पूजा के मौके पर शारदा सिन्हा और अनुराधा पोडवाल के गानों की धूम रहती है, इसे लोग भी बड़े उत्साह के साथ सुनते है।
इन दोनों ही सिंगर की अवाज में एक अलग ही मिठास है। इस बार छठ पूजा के मौके पर शारदा सिन्हा का सबसे मशहूर गाना पहिला पहिला छठी मईया ज्यादा मशहूर हो रहा है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे है। ये गाना वैसे तो काफी पुराना है लेकिन इसके बावजूद ये ट्रेंड कर रहा है।
इस गाने को अपनी मधुर आवाज से शारदाा सिन्हा ने गाया है। इसके अलावा और भी कई गाने है जो छठ पूजा के मौके पर मशहूर होते है। ये गाने हम आपके लिए लाए है जिसे आप सुन सकते है और इस त्योहार को अपनों के साथ सेलिब्रेट कर सकते है।

