Samachar Nama
×

अपने ही पिता से क्यों नफरत करने लगे थे Javed Jaffrey, वजह जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे 

अपने ही पिता से क्यों नफरत करने लगे थे Javed Jaffrey, वजह जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का जन्म 4 दिसंबर 1963 को पंजाब के मल्लीवाला में हुआ था। जावेद जाफरी आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बतौर लीड रोल ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया। लेकिन, उन्होंने सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर लोगों का दिल जीता हैजावेद जाफरी की मां का नाम बेगम जाफरी और पिता का नाम जगदीप था। जावेद के पिता जगदीप हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन थे।

.
पिता जगदीप फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम होने के बावजूद जावेद जाफरी ने काम पाने के लिए कभी उनकी मदद नहीं ली। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक वक्त ऐसा भी था जब वो अपने पिता से काफी नफरत करते थे काफी समय तक जावेद जाफरी के अपने पिता से रिश्ते खराब रहे। जगदीप जाफरी को शराब और जुए की लत थी, जिसकी वजह से उनके परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

.

जावेद भी अपने पिता की इसी लत की वजह से परेशान रहते थे। कई बार रोकने के बावजूद जगदीप अपनी इस आदत को छोड़ नहीं पा रहे थे। इस वजह से एक्टर अपने पिता से नफरत करने लगे थे। बाप-बेटे का रिश्ता काफी खराब हो गया था। कुछ समय बाद एक बार फिर बाप-बेटे का रिश्ता पहले से बेहतर हो गया।

.
जावेद जाफरी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 35 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने मशहूर निर्माता-निर्देशक सुभाष घई की फिल्म 'मेरी जंग' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह अनिल कपूर, मीनाक्षी शेषाद्रि, नूतन, अमरीश पुरी, परीक्षित साहनी जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। जावेद की पहली फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म में वह निगेटिव रोल में नजर आए थे। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा जावेद जाफरी डांस रियलिटी शो को जज करते भी नजर आ चुके हैं।

Share this story

Tags