कौन है मशहूर एक्ट्रेस मुनमुन सेन के पति Bharat Dev Verma ? जिनके निधन पर ममता बनर्जी ने भी जताया शोक, कैसे हुई अचानक मौत
मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - बॉलीवुड अभिनेत्री मुनमुन सेन गहरे दुख में हैं। अभिनेत्री के पति भरत देव वर्मा का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। मंगलवार की सुबह अचानक शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस होने पर भरत को अस्पताल ले जाया गया लेकिन एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। इस खबर से उनके परिवार और रिश्तेदारों में मातम पसर गया है।

राजघराने से ताल्लुक रखते थे भरत देव वर्मा
मुनमुन सेन के पति भरत त्रिपुरा के राजघराने से ताल्लुक रखते थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी मां इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी और जयपुर की महारानी गायत्री देवी की बड़ी बहन थीं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी उनके निधन पर संवेदना जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। सीएम ने लिखा, भरत देव वर्मा के निधन से दुखी हूं, वह फिल्म स्टार मुनमुन सेन के पति थे।

मुनमुन सेन और भरत वर्मा की शादी कब हुई थी?
साल 1978 में मुनमुन ने देव के भरत के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने इंडस्ट्री में साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म अंदर-बाहर से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर नजर आए थे, हालांकि फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया। मुनमुन के बारे में कहा जाता है कि एक्ट्रेस ने अपनी डेब्यू फिल्म में काफी बोल्ड सीन दिए थे। इसे लेकर काफी बवाल भी मचा था। हिंदी के अलावा उन्होंने तमिल, कन्नड़, बंगाली, तेलुगु, मराठी, मलयालम फिल्मों में भी काम किया है।

राजनीति में भी आजमाई किस्मत
फिल्मी दुनिया के अलावा उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया है। साल 2014 में एक्ट्रेस ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं और लोकसभा चुनाव में खड़ी हुईं। उन्होंने चुनाव भी जीता। इसके अलावा उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में दूसरी जीनत अमान का टैग भी मिल चुका है। मुनमुन की दोनों बेटियां रिया और राइमा सेन भी बॉलीवुड का हिस्सा हैं।

