कौन हैं Saayoni Ghosh? जिन्होंने बंगाल के जाधवपुर में BJP को चखाया हार का स्वाद, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लगे थे आरोप
गॉसिप न्यूज़ डेस्क - लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। इस बार कई सीटों पर चुनाव नतीजों में उलटफेर देखने को मिला है। हालांकि, इस समय एक और नाम चर्चा में है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह किसका नाम है, तो वह कोई और नहीं बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाकर एक समय में चर्चा में आई सयानी घोष हैं। जी हां, सयानी घोष एक बार फिर चर्चा में हैं।

सयानी को जीत मिली
हालांकि, इस बार उनके चर्चा में आने की वजह सीधे तौर पर लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ी है। लोकसभा चुनाव 2024 में अभिनेत्री सयानी घोष ने पश्चिम बंगाल के जाधवपुर से चुनाव लड़ा था। सयानी ने अब यह सीट जीत ली है। अभिनेत्री ने भाजपा नेता अनिर्बान गांगुली को 2,58,201 वोटों से हराया है। आपको बता दें कि सयानी ने कुल 7,17,899 वोटों से जीत हासिल की है और अनिर्बान गांगुली को सिर्फ 4,59,698 वोट मिले हैं।

कौन हैं सयानी घोष?
सायोनी घोष की बात करें तो वह बंगाली फिल्म और टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री हैं। इसके अलावा सायोनी एक सिंगर और राजनेता भी हैं। सायोनी ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल की है। सायोनी घोष अक्सर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेती हैं, लेकिन सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि सायोनी अपनी हरकतों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। जी हां, कुछ समय पहले सायोनी अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में थीं।
खूब हुआ था बवाल
दरअसल, सायोनी घोष शिवलिंग को लेकर एक विवादित पोस्ट के बाद चर्चा में आई थीं। आपको बता दें कि सायोनी घोष ने साल 2015 में यह पोस्ट किया था। शिवलिंग को लेकर इस अपमानजनक ट्वीट पर सायोनी ने लिखा था कि भगवान इससे ज्यादा दयालु नहीं हो सकते। जैसे ही लोगों ने इस ट्वीट को देखा तो सभी हैरान रह गए और इस पर खूब बवाल हुआ। साल 2021 में यह पोस्ट फिर से वायरल हुई। हालांकि, इस दौरान इस ट्वीट की वजह से सायानी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। वहीं, अब यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है। हालांकि, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री ने कहा था कि यह सब उनका अकाउंट हैक होने के कारण हुआ और यह पोस्ट उन्होंने नहीं बल्कि किसी और ने किया है।

