Samachar Nama
×

Vivek Shauq Birth Anniversary : अपने अलहदा अंदाज से इंडस्ट्री में बनाई अलग पहचान, एक छोटी सी जिद बन गई मौत की वजह 

Vivek Shauq Birth Anniversary : अपने अलहदा अंदाज से इंडस्ट्री में बनाई अलग पहचान, एक छोटी सी जिद बन गई मौत की वजह 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  बॉलीवुड में लीड एक्टर्स फिल्मों की जान नहीं होते, बल्कि कई बार कॉमेडियन कहानी में जान डाल देते हैं। कुछ ऐसा ही हाल विवेक शौक का भी था, जिनका जन्म 21 जून 1963 को पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ था। आपको बता दें कि फिल्म गदर में तारा सिंह यानी सनी देओल के दोस्त का किरदार निभाने वाले विवेक एक मशहूर लेखक और गायक भी थे। आज विवेक की जयंती है, तो चलिए आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से बताते हैं।

,
ऐसा रहा विवेक का करियर
जब विवेक 17 साल के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया था। वहीं, कुछ समय बाद उनकी मां भी इस दुनिया को अलविदा कह गईं। आपको बता दें कि विवेक ने इंडो-स्विस ट्रेनिंग सेंटर से पढ़ाई की है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत थिएटर और टीवी की दुनिया से की थी। सबसे पहले वे दूरदर्शन पर उल्टा पुल्टा और फ्लॉप शो में जसपाल भट्टी के साथ नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने अपना ध्यान पंजाबी और हिंदी फिल्मों पर केंद्रित किया।

,
इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया
विवेक ने 1998 में फिल्म बरसात की रात से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें प्रसिद्धि फिल्म गदर एक प्रेम कथा से मिली, जिसमें उन्होंने सनी देओल के दोस्त की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली हाइट्स, ऐतराज़, 36 चाइना टाउन, हम को दीवाना कर गए, आसा नू मान वतन दा, दिल है तुम्हारा, मिनी पंजाब और नालायक जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएँ निभाईं।

,
इस गलती की वजह से उनकी जान चली गई

बता दें कि विवेक स्क्रीन पर स्लिम और फिट दिखना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की। इसी क्रम में उन्होंने अपना वजन कम करने के लिए 3 जनवरी, 2011 को लिपोसक्शन सर्जरी करवाई, लेकिन सर्जरी के दो घंटे बाद ही उनकी हालत बिगड़ गई। कुछ समय बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद वे कोमा में चले गए और सात दिन बाद यानी 10 जनवरी, 2011 को उनकी मौत हो गई।

Share this story

Tags