Samachar Nama
×

पॉलिटिकल फैमिली से आते है बॉलीवुड के ये दिग्गज सितारे, एक के तो पिटा रह चुके है मुख्यमंत्री 

पॉलिटिकल फैमिली से आते है बॉलीवुड के ये दिग्गज सितारे, एक के तो पिटा रह चुके है मुख्यमंत्री 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - राजनीति और फिल्मी दुनिया दो अलग-अलग छोर हैं, लेकिन फिर भी दोनों के बीच बहुत गहरा नाता है। बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में जितने सफल रहे हैं, उतना ही नाम राजनीति में भी कमाया है। शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर, स्मृति ईरानी या जया बच्चन ये वो नाम हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग की बदौलत बॉलीवुड में तो अपनी पहचान बनाई ही है, साथ ही राजनीति में भी उन्होंने उतना ही दमखम दिखाया है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड में ऐसे सितारे भी हैं जिनका कहीं न कहीं राजनीतिक परिवारों से नाता है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाया, लेकिन उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली। आइए जानते हैं कौन हैं वो सितारे।

,
चिराग पासवान

चिराग पासवान एक जाने-माने राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। चिराग के पिता दिवंगत रामविलास पासवान बिहार की राजनीति के कद्दावर नेता रहे हैं। चिराग ने 2011 में कंगना रनौत के साथ 'मिले ना मिले हम' में काम किया था, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। जिसके बाद चिराग ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया और राजनीति में अपना करियर बना लिया है। पिता के बाद चिराग बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं।

,
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा की खूबसूरती के भले ही लाखों लोग दीवाने हैं, लेकिन वह बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। नेहा ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में साउथ इंडियन फिल्म चिरुथा से की थी। जिसके बाद वह 2010 में इमरान हाशमी के साथ बॉलीवुड फिल्म क्रूक में नजर आईं। नेहा के पिता अजीत शर्मा बिहार के भागलपुर से कांग्रेस के विधायक हैं।

.
रितेश देशमुख
इस लिस्ट में एक्टर रितेश देशमुख का नाम भी शामिल है। रितेश के दिवंगत पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे। वह दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। एक्टर के पिता का निधन साल 2012 में हो गया था।

,
लव सिन्हा-सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए बॉलीवुड में हाथ आजमाया। लव सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'सदियां' से की थी, जो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में ज्यादा सफल नहीं रही। बॉलीवुड में असफल होने के बाद लव ने राजनीति का रुख किया है। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने हिंदी सिनेमा में खूब नाम कमाया है। फिल्मों के अलावा सोनाक्षी ने ओटीटी वेब सीरीज में भी हाथ आजमाया है।

,
आयुष शर्मा
सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा ने फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आयुष की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। आयुष अभी तक बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। उनके पिता अनिल शर्मा बीजेपी के विधायक हैं।

Share this story

Tags