बॉलीवुड में ऊंचा मुकाम ना मिलने पर भी करोड़ों की मालकिन है Sonam Kapoor, अक्षय-सलमान से भी ज्यादा है एक्ट्रेस के पति की Networth
मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई के चेंबूर में हुआ था। अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए सोनम कपूर ने बॉलीवुड में अपना करियर बनाया। हालांकि, वह कभी भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। आपको बता दें कि बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री अपना करियर शुरू करने से पहले सोनम कपूर काफी मोटी हुआ करती थीं। उनका वजन 90 किलो तक था। इस वजह से वह बॉलीवुड में नहीं आना चाहती थीं, लेकिन निर्देशक संजय लीला भंसाली के कहने पर वह बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री काम करने के लिए तैयार हो गईं।

भंसाली की 'सांवरिया' से किया एक्टिंग डेब्यू
सोनम ने बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री अपना करियर साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'सांवरिया' से शुरू किया था। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। इसमें सोनम के साथ रणबीर कपूर ने बतौर मुख्य अभिनेता काम किया था। आपको बता दें कि भंसाली की फिल्म से डेब्यू करने से पहले सोनम कपूर ने साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्लैक' में संजय को असिस्ट किया था।

सोनम कपूर की कुल संपत्ति कितनी है?
सोनम कपूर ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया लेकिन अपने समय की अभिनेत्रियों के मुकाबले वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। उन्हें पहचान तो मिली लेकिन वह टॉप एक्ट्रेस नहीं बन पाईं। हालांकि कमाई के मामले में सोनम कपूर काफी आगे हैं। वह करोड़ों रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर की कुल संपत्ति 115 करोड़ रुपए है। एक्ट्रेस एक साल में करीब 12 करोड़ रुपए कमाती हैं। फिल्मों के अलावा सोनम ब्रांड एंडोर्समेंट से भी खूब कमाई करती हैं।

अरबों की संपत्ति के मालिक हैं पति आनंद
सोनम जहां करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं वहीं उनके पति आनंद आहूजा की संपत्ति अरबों में है। आपको बता दें कि सोनम के पति आनंद आहूजा मशहूर बिजनेसमैन हैं। उनके पास कई महंगी संपत्तियां हैं। एक्टिवनून डॉट कॉम के मुताबिक सोनम के पति कुल 4 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। आनंद की महंगी संपत्ति में उनका दिल्ली वाला घर भी शामिल है। दिल्ली में आनंद के घर की कीमत करीब 173 करोड़ रुपए है। हालांकि सोनम और आनंद दिल्ली में नहीं बल्कि लंदन में रहते हैं। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी और इसके बाद दोनों लंदन शिफ्ट हो गए। अब दोनों एक बेटे वायु के माता-पिता हैं।
सलमान-अक्षय से ज्यादा अमीर हैं आनंद
सोनम के पति बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार सलमान खान और अक्षय कुमार से भी ज्यादा अमीर हैं। फिल्मीसियापापा की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की कुल संपत्ति 2414 करोड़ रुपए है। वहीं सलमान खान करीब 2900 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

