Sonam Kapoor Birthday Special : एक्ट्रेस बनने का नही था सपना, 13 साल की उम्र में हुई गंदी हरकत जानिए सोनम के अनसुने किस्से
मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 39 साल की होने वाली हैं। एक्ट्रेस का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई के चेंबूर में हुआ था। सोनम 9 जून को अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगी। उन्हें बॉलीवुड में 'फैशनिस्टा' का टैग भी मिल चुका है। हालांकि सोनम काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। शादी के बाद सोनम ने बॉलीवुड से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और चर्चा में भी रहीं। हालांकि वह अपने समय की सफल अभिनेत्रियों की रेस में पीछे रह गईं। चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। सोनम कपूर शुरू से ही फिल्मी परिवार से जुड़ी रही हैं। उनके पिता अनिल कपूर बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। उनका पूरा परिवार फिल्मी दुनिया से जुड़ा हुआ है। हालांकि इसके बावजूद सोनम कपूर एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। इसके पीछे एक खास वजह थी। गौरतलब है कि बॉलीवुड में आने से पहले सोनम काफी मोटी हुआ करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम का वजन 90 किलो तक हुआ करता था।

एक्टिंग डेब्यू से पहले भंसाली को किया असिस्ट
बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू करने से पहले सोनम कपूर ने 2005 में आई फिल्म 'ब्लैक' में संजय लीला भंसाली को असिस्ट किया था। वे इस फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। भंसाली की वजह से ही सोनम कपूर ने बॉलीवुड में काम करने का फैसला किया। अपने वजन की वजह से सोनम एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। लेकिन भंसाली के कहने पर वे एक्ट्रेस बनने के लिए राजी हो गईं।

2007 में किया बॉलीवुड डेब्यू
सोनम कपूर का बतौर एक्ट्रेस फिल्मी करियर 2007 में आई फिल्म 'सांवरिया' से शुरू हुआ। इसमें उन्होंने एक्टर रणबीर कपूर के साथ काम किया। सोनम के साथ ही रणबीर की भी यह डेब्यू फिल्म थी। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद भी एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन दर्जनों फिल्में करने के बाद भी सोनम को बड़ी और खास पहचान नहीं मिल पाई।

13 साल की उम्र में सोनम के साथ हुई थी गंदी हरकत
सोनम कपूर ने खुद इस घटना के बारे में बात की। उन्होंने राजीव मसंद के शो में कहा कि, "बचपन में कभी न कभी हर कोई यौन शोषण का शिकार होता है। मुझे पता है कि मेरे साथ भी बचपन में छेड़छाड़ हुई थी और यह मेरे लिए बहुत बड़ा सदमा था। मैंने करीब दो-तीन साल तक इस बारे में किसी को नहीं बताया। मुझे आज तक वो घटना पूरी तरह याद है." एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, "यह घटना मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर में हुई थी जहां वो अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने गई थीं।

सभी लोग कुछ खाने का सामान खरीदने बाहर आए थे, तभी पीछे से एक आदमी आया और मेरे स्तनों को दबाने लगा. जाहिर है मैं तब छोटी थी, इसलिए मेरा फिगर नहीं था। लेकिन जब मेरे साथ ऐसा हुआ तो मैं कांपने लगी. मुझे समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है और मैं वहीं रोने लगी. लेकिन मैंने इस बारे में किसी से बात नहीं की. मैं वापस अंदर गई और बैठकर पूरी फिल्म देखी क्योंकि उस वक्त मुझे लगा कि मैंने कुछ गलत किया है।

