Samachar Nama
×

करोड़ों का आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियों की मालकिन है Sonakshi Sinha, जानिए एक्ट्रेस की Networth और फीस की पूरी डिटेल 

करोड़ों का आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियों की मालकिन है Sonakshi Sinha, जानिए एक्ट्रेस की Networth और फीस की पूरी डिटेल 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज यानी 2 जून को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने सलमान खान की फिल्म दबंग से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने अपने करियर में अब तक कई फिल्में दी हैं लेकिन किसी भी फिल्म ने उन्हें अब तक ज्यादा सफलता नहीं दिलाई है। हालांकि, इससे एक्ट्रेस के स्टारडम पर कोई खास असर नहीं पड़ा।

,,
सोनाक्षी सिन्हा की कुल संपत्ति

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा फिल्म दहाड़ में नजर आई थीं। जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्हें करीब 13 साल बाद पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने का मौका मिला था। दहाड़ एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार है। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि एक्ट्रेस कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।

,
एक फिल्म के लिए लेती हैं करोड़ों की फीस
सोनाक्षी सिन्हा का नाम महंगी एक्ट्रेस में गिना जाता है। वह एक फिल्म करने के लिए मोटी रकम लेती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस कई बड़े ब्रांड का प्रमोशन करके भी खूब कमाई करती हैं। वहीं नेटवर्थ की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा की कुल संपत्ति 80 करोड़ से ज्यादा है। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा के पास मुंबई में आलीशान घर हैं। जिसमें एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ रहती हैं।

,
उन्होंने साल 2013 में एक घर खरीदा था। इसकी कीमत 11.3 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में एक नया आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। सोनाक्षी सिन्हा के इस घर की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा के पास कई लग्जरी कारें हैं। एक्ट्रेस के कार कलेक्शन में 1.42 करोड़ की कीमत वाली मर्सिडीज बेंज एस क्लास 350डी, 75 लाख की कीमत वाली बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज और 3.30 करोड़ की कीमत वाली बीएमडब्ल्यू आई8 जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं।

Share this story

Tags