Samachar Nama
×

Sonakshi Sinha Birthday : काम से ज्यादा से ज्यादा विवादों के फेमस है 'दबंग गर्ल', ट्रोलिंग से लेकर धोखाधड़ी तक के लग चुके है आरोप

Sonakshi Sinha Birthday : काम से ज्यादा से ज्यादा विवादों के फेमस है 'दबंग गर्ल', ट्रोलिंग से लेकर धोखाधड़ी तक के लग चुके है आरोप

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक कमाल की एक्ट्रेस हैं। वह हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। आज 2 जून 2024 को एक्ट्रेस अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनाक्षी को उनके फैंस 'सोना' कहकर बुलाते हैं। सोना को सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां मिल रही हैं। हम सभी जानते हैं कि स्टार किड सोनाक्षी ने सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसलिए उन्हें 'दबंग गर्ल' भी कहा जाता है। हाल ही में सोनाक्षी ने वेब सीरीज 'दहाड़' से ओटीटी पर डेब्यू किया है। अपने 13-14 साल के फिल्मी करियर में सोनाक्षी के नाम कई बड़े विवाद रहे हैं।

,
अक्सर वजन को लेकर ट्रोल
सोनाक्षी सिन्हा बी-टाउन की दमदार एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने लीक से हटकर रोल चुने। साथ ही सोनाक्षी अपनी एक्टिंग, डांस और एक्सप्रेशन से लेकर हर चीज में कमाल की हैं। इसके बावजूद एक्ट्रेस अक्सर अपने हैवी वेट लुक्स को लेकर ट्रोलिंग का शिकार होती रहती हैं। 'दबंग' में सोनाक्षी ने एक गांव की लड़की का किरदार निभाया था। उस रोल के लिए सोनाक्षी ने 30 किलो वजन घटाया था। फिर भी वह अक्सर बॉडी शेम का शिकार हो जाती हैं। सोनाक्षी को अक्सर ट्विटर पर बॉडी शेम किया जाता है। एक बार रैंप वॉक के बाद हेटर्स ने एक्ट्रेस की तुलना भैंस से भी कर दी थी।

,
सोनाक्षी पर लगे धोखाधड़ी के आरोप

एक बार सोनाक्षी सिन्हा धोखाधड़ी के आरोपों के चलते विवादों में आ गई थीं। यूपी के मुरादाबाद के एक शख्स ने दिल्ली में एक इवेंट आयोजित किया था जिसमें सोनाक्षी सिन्हा को बतौर चीफ गेस्ट शामिल होना था, तब होस्ट ने आरोप लगाया कि सोनाक्षी सिन्हा ने पैसे लेने के बावजूद कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। इवेंट ऑर्गनाइजर प्रमोद शर्मा ने 22 फरवरी 2019 को सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

,
टैक्स रिटर्न मामले में फंसी सोनाक्षी
साल 2017-18 में सोनाक्षी के टैक्स रिटर्न को जांच के लिए चुना गया था। तब एक इनकम टैक्स अधिकारी ने दावा किया था कि एक्ट्रेस ने टैक्स फॉर्म भरने में नियमों की अनदेखी की है। इसके चलते एक्ट्रेस को टैक्स क्रेडिट क्लेम नहीं मिला। सोनाक्षी ने अपने करियर में अकीरा, राउडी राठौर, आर राजकुमार जैसी कई हिट फिल्में की हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी वेब सीरीज 'दहाड़' के लिए भी खूब तारीफें बटोर रही हैं। इस क्राइम-ड्रामा सीरीज में सोनाक्षी ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है।

Share this story

Tags