Smita Patil Death Anniversary: बच्चे के जन्म के 15 दिन बाद हुई मौत तो दुल्हन बनकर हुई विदा, जाने स्मिता की जिंदगी के हैरतंगेज किस्से
मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी अदाकारा जिसने छोटी सी उम्र में ही अपनी अलग पहचान बना ली थी। अपनी एक्टिंग से ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीता। हम बात कर रहे हैं स्मिता पाटिल की जिन्होंने महज 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
उनकी मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री में मातम छा गया था। आज स्मिता की पुण्यतिथि है तो इस मौके पर उन्हें एक बार फिर याद करते हुए उनकी जिंदगी के कुछ पन्ने पलटते हैं।

शादीशुदा राज बब्बर से हुआ प्यार
स्मिता पाटिल एक ऐसे परिवार से आती हैं जो राजनीति से जुड़ा हुआ था। स्मिता के पिता शिवाजीराव पाटिल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री थे और मां एक समाजसेवी थीं। स्मिता ने अपनी पढ़ाई मराठी मीडियम स्कूल से की थी। स्मिता पाटिल ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म घुंघरू से की थी। उन्हें राज बब्बर से प्यार हो गया जो पहले से शादीशुदा थे। शादीशुदा होने के साथ-साथ राज पिता भी थे। लेकिन दोनों को इसकी परवाह नहीं थी और वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे और फिर गुपचुप तरीके से शादी कर ली।

15 दिन के बच्चे वाली एक्ट्रेस की मौत कैसे हुई?
स्मिता पाटिल ने अपने एक्टिंग करियर में एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। एक्ट्रेस राज के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहीं और उन्होंने शादी कर ली। कहा जाता है कि स्मिता के लिए राज ने अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया था। जब एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हुईं तो उस दौरान काफी परेशानियां आईं और परेशानियों की वजह से उनकी मौत हो गई। वो अपने पीछे सिर्फ 15 दिन का बच्चा छोड़ गईं।

मेकअप आर्टिस्ट सावंत ने पूरी की स्मिता की आखिरी इच्छा
स्मिता की आखिरी इच्छा थी कि उनकी मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर को दुल्हन की तरह सजाया जाए। उनके मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो उन्हें अपना भाई मानती थीं। ऐसे में जब उनकी मौत हुई तो स्मिता की मां ने कहा कि तुम अपने साथ लाए मेकअप किट से उनका मेकअप करो। ये सुनकर पहले तो वो फूट-फूट कर रोने लगे। फिर उन्होंने हिम्मत जुटाकर स्मिता का मेकअप किया, उन्हें दुल्हन की तरह सजाया और इस दुनिया से अलविदा कह दिया।

