Simone Singh Birthday: कभी TV चैनल में काम करती थी Kajol की दोस्त, जानिए कैसे बनी छोटे परदे की मशहूर एक्ट्रेस ?
मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - किसी भी कलाकार की पहचान उसके अभिनय से होती है। सितारे अपने अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते हैं। क्या आपको टीवी सीरियल सी हॉक्स से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सिमोन सिंह याद हैं? जिन्होंने फिल्म कभी खुशी कभी गम में काजोल की दोस्त रुखसार का किरदार निभाया था। सिमोन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए इस मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

सिमोन सिंह का जन्म जमशेदपुर में हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा भी यहीं से हुई। सिमोन ने आर्ट्स में डिग्री हासिल की। डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने दिल्ली के एक टीवी चैनल में लंबे समय तक काम किया। बताया जाता है कि सिमोन एक बार अपनी दोस्त से मिलने मुंबई गई थीं। वहां एक टीवी सीरियल के लिए ऑडिशन चल रहे थे। सिमोन भी ऑडिशन देने पहुंचीं। उस ऑडिशन में सिमोन अपना पोर्टफोलियो छोड़कर चली गईं।

कुछ समय बाद प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें कॉल करके एक अंग्रेजी कार्यक्रम 'ए मंथ फुल ऑफ स्काई' में काम करने के लिए आमंत्रित किया। उसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' में काम कर सभी का दिल जीत लिया। इस शो के बाद वह टीवी शो 'हिना' में नजर आईं। इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। सिमोन को आज लोग हिना के नाम से जानते है। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में आए सीरियल कशिश में पिया का किरदार निभाया। लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई।

सिमोन ने बॉलीवुड में अब तक करीब 21 फिल्मों में काम किया है। सिमोन सिंह ने बॉलीवुड फिल्म कभी खुशी कभी गम में काम किया है। इस फिल्म में उन्होंने एक्ट्रेस काजोल की दोस्त का किरदार निभाया था। फिल्म कभी अलविदा ना कहना में सिमोन ने एक मेहमान का किरदार निभाया था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस फिल्म में सिमोना सिंह ने अभिषेक बच्चन की कॉलेज फ्रेंड का किरदार निभाया था।

