Samachar Nama
×

Sanjay Kapoor Birthday Special : इंडस्ट्री में भाई Anil Kapoor स्टारडम हासिल नहीं कर पाए संजय, ये थी एक्टर की पहली फिल्म 

Sanjay Kapoor Birthday Special : इंडस्ट्री में भाई Anil Kapoor स्टारडम हासिल नहीं कर पाए संजय, ये थी एक्टर की पहली फिल्म 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  बोनी कपूर और अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर आज 57 साल के हो गए हैं। 17 अक्टूबर 1965 को मुंबई में जन्मे संजय कपूर ने 1995 में फिल्म 'प्रेम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन अपने दोनों भाइयों की तरह संजय फिल्मी दुनिया में कोई सफलता हासिल नहीं कर सके। बेशक उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन उनका फिल्मी करियर जल्द ही खत्म हो गया। आइए आज हम आपको उनके करियर की एक झलक दिखाते हैं।

.
पहली ही फिल्म से मिली पहचान
संजय कपूर ने फिल्म 'प्रेम' में तब्बू के साथ स्क्रीन शेयर किया था और वह अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गए। इस फिल्म के बाद संजय के पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई और फिर उन्होंने फिल्म 'राजा' को चुना। इस फिल्म में संजय कपूर माधुरी दीक्षित के साथ नजर आए थे और दर्शकों ने उनकी जोड़ी को खूब प्यार दिया था. संजय की पहली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। ऐसे में सभी ने सोचा था कि बॉलीवुड में उनका करियर लंबा चलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

.
इन फिल्मों में निभाए साइड रोल
हालांकि, 'राजा' के हिट होने के बाद संजय कपूर ने कई फ्लॉप फिल्में दीं, जिससे उनका करियर ग्राफ गिर गया। संजय कपूर 'औजार', 'मोहब्बत' और 'सिर्फ तुम' जैसी फिल्मों में नजर आए। लेकिन उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं, जिसके बाद उन्हें फिल्मों में साइड रोल करने के लिए मजबूर होना पड़ा। संजय कपूर ने 'कल हो ना हो', 'एलओसी कारगिल' जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाईं। इस तरह वह खुद को फिल्मों में सक्रिय रखने में कामयाब रहे।

.
महीप कपूर से शादी की थी
संजय कपूर ने साल 1997 में ही एनआरआई महीप कपूर से शादी कर ली। ये दोनों पति-पत्नी आज कई बॉलीवुड पार्टियों की जान बन चुके हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। बेटी शनाया और बेटा जहान कपूर। शनाया बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं।

Share this story