Samachar Nama
×

Sakshi Tanwar Birthday Special : 51 की उम्र में भी कंवारी बैठी है साक्षी तंवर, इस एक्टर के साथ किसिंग सीन देकर मचाई थी सनसनी

Sakshi Tanwar Birthday Special : 51 की उम्र में भी कंवारी बैठी है साक्षी तंवर, इस एक्टर के साथ किसिंग सीन देकर मचाई थी सनसनी

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  आज एक्ट्रेस साक्षी तंवर का जन्मदिन है. साक्षी का जन्म 12 जनवरी 1973 को अलवर में हुआ था। साक्षी तंवर ने अपने लंबे अभिनय करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं। लेकिन उन्हें आज भी एकता कपूर के टीवी सीरियल कहानी घर घर की के लिए याद किया जाता है। इसमें उन्होंने पार्वती अग्रवाल का किरदार निभाया था, जो हमेशा अपने परिवार के प्रति समर्पित रहती है। इसके अलावा साक्षी कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

///
साक्षी ने अपने करियर की शुरुआत 1988 में दूरदर्शन के कार्यक्रम 'अलबेला सुर मेला' से की थी। इसके बाद वह एकता कपूर के सीरियल 'कहानी घर-घर की' में नजर आईं। 'कहानी घर-घर की' करीब आठ साल तक चली। इसके अलावा उन्होंने सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में भी काम किया था। इस शो में उन्होंने प्रिया कपूर का किरदार निभाया था।

/
इस सीरियल में एक ऐसा सीन शूट किया गया था जिसकी वजह से शो रातों-रात टीआरपी में चढ़ गया था और वो सीन था राम कपूर का साक्षी के साथ किसिंग सीन। सबसे लंबा करीब 17 मिनट का इंटीमेट सीन राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच फिल्माया गया था. इस सीन के बाद राम कपूर और साक्षी तंबर कई सालों बाद एक बार फिर लिप लॉक सीन देते नजर आए।

//
साक्षी ने आमिर खान के साथ फिल्म 'दंगल' भी की, जिसमें वह आमिर की पत्नी के किरदार में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने सनी देओल के साथ फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' में भी काम किया है। साक्षी अब टीवी पर कम ही नजर आती हैं। साक्षी ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन उनकी एक बेटी है। उन्होंने 45 साल की उम्र में 9 महीने की बेटी को गोद लिया था। फिलहाल वह अपनी बेटी से बेहद खुश हैं।

Share this story

Tags