Samachar Nama
×

लाखों के फ्लैट और लग्जरी गाड़ियों की मालकिन है Rhea Chakraborty, एक्ट्रेस की Networth जानकर उड़ जाएंगे होश 

लाखों के फ्लैट और लग्जरी गाड़ियों की मालकिन है Rhea Chakraborty, एक्ट्रेस की Networth जानकर उड़ जाएंगे होश 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपनी फिल्मों और एक्टिंग को लेकर कम चर्चा में रही हैं। बल्कि, वह दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिलेशनशिप और उनकी मौत के बाद ज्यादा चर्चा में रही हैं। सुशांत की मौत के मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। रिया चक्रवर्ती 32 साल की होने वाली हैं। रिया का जन्म 1 जुलाई 1992 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुआ था। बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने से पहले वह एमटीवी इंडिया में वीजे के तौर पर काम करती थीं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड और तेलुगु सिनेमा में काम किया।

.
'मेरे डैड की मारुति' से बॉलीवुड में डेब्यू
अपना 32वां जन्मदिन मनाने जा रहीं रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' से की थी। यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें रिया के साथ साकिब सलीम और राम कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी। रिया ने जलेबी, हाफ गर्लफ्रेंड, बैंक चोर और सोनाली केबल जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

.
रिया चक्रवर्ती की कुल संपत्ति
रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड में सफल नहीं रही हैं। उनकी लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। लेकिन फिर भी एक्ट्रेस करोड़ों रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। उनकी आय का स्रोत ब्रांड एंडोर्समेंट और स्टेज शो हैं। Caknowledge की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी महीने की आय 2.5 लाख रुपए और सालाना आय 30 लाख रुपए है। एक्ट्रेस की कुल नेटवर्थ 11 करोड़ रुपए है। वहीं एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 30 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं।

85 लाख रुपए के घर में रहती हैं रिया
रिया चक्रवर्ती मुंबई में 85 लाख रुपए के घर में रहती हैं। मुंबई के पॉश इलाके में उनका एक लग्जरी अपार्टमेंट है। एक्ट्रेस के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास 20 लाख रुपए की टोयोटा इनोवा और 23 लाख रुपए की जीप कंपास एसयूवी है।

.
जा चुकी हैं जेल
रिया चक्रवर्ती दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। सुशांत सिंह की मौत के बाद वह इस मामले में जेल भी जा चुकी हैं। एक्ट्रेस 1 महीने तक जेल में रही थीं। उन्होंने 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2023' में अपने जेल के अनुभवों के बारे में बताया कि, 'वह बहुत मुश्किल समय था। जेल में रहना आसान नहीं है। जेल की दुनिया बहुत अलग होती है। आपकी पहचान आपसे छीन ली जाती है और आपको बस एक नंबर दिया जाता है। ऐसा लगता है जैसे सब कुछ खत्म हो गया है। आप नीचे गिरते रहते हैं।'

Share this story

Tags