Samachar Nama
×

Rakshit Shetty Birthday Special : कौन है और क्या करते है रक्षित शेट्टी ? जिनकी कभी दीवानी थी रश्मिका मंदाना, जाने क्यों टूटा था रिश्ता 

Rakshit Shetty Birthday Special : कौन है और क्या करते है रक्षित शेट्टी ? जिनकी कभी दीवानी थी रश्मिका मंदाना, जाने क्यों टूटा था रिश्ता 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  रक्षित शेट्टी साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उनकी पर्सनालिटी ऐसी थी कि नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना उनसे प्यार करने लगी थीं। रक्षित एक शानदार एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 777 चार्ली में उनकी दमदार एक्टिंग की सभी ने तारीफ की थी। अपनी एक्टिंग से लोगों की वाहवाही बटोरने वाले रक्षित शेट्टी एक समय में अपने अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में रह चुके हैं।

.
रक्षित और रश्मिका की मुलाकात फिल्म किरिक के सेट पर हुई थी। पहली ही मुलाकात में रश्मिका रक्षित से प्यार कर बैठीं। रश्मिका मंदाना की यह डेब्यू फिल्म थी, लेकिन रक्षित अपनी पहचान पहले ही बना चुके थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए और कई सालों तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। रश्मिका और रक्षित की यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

..
इसके बाद 2017 में रक्षित शेट्टी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। कुछ समय बाद दोनों ने सगाई कर ली और फैन्स के साथ तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि 2018 में दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं और यह रिश्ता टूट गया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद रक्षित शेट्टी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्हें 2013 में सिंपल आग ओंध लव स्टोरी से पहचान मिली।

..
इसके बाद उनकी फिल्म उलिदावारिरु कंदते भी सफल रही। एक्टिंग के साथ-साथ रक्षित ने डायरेक्शन में भी काम किया। रक्षित और रश्मिका की फिल्म किरिक पार्टी सबसे बड़ी हिट रही। इस फिल्म का निर्देशन, लेखन और निर्माण भी रक्षित शेट्टी ने ही किया था। फिल्म 777 चार्ली में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी।

Share this story

Tags