‘न्यूटन’ फेम अभिनेता राजकुमार राव ने किया चौंकाने वाला खुलासा
बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शामिल नवोदित अभिनेता राजकुमार राव ने हाल ही में एक चौंका देने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक समय था जब उन्हें कोई काम नहीं देता था। उनकी फिल्मों में उनके अभिनय की तारीफ करते नहीं थकते। यहां तक की खुद बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चने ने भी उनकी फिल्म न्यूटन की काफी सराहना की। ऐसा दौरा भी था जब राजकुमार को काम नहीं मिलता था। उन्हें कई फिल्मों में रिजेक्ट कर दिया गया। इस रिजेक्शन की सबसे बड़ी वजह उनकी एक्टिंग स्किल में कमी नहीं उनका कॉम्पलेकशन रहा।
इस बात को एक इंटरव्यू के दौरान न्यूटन स्टार ने बताई। उन्होंने बताया कि, ऐसा कई बार हुआ जब मुझे गोरा रंग और मसल्स बॉडी नहीं होने की वजह से मूवी में कास्ट नहीं किया गया। बरेली की बर्फी में अपने लुक से सबको हैरान कर देने वाले राजकुमार ने बताया कि, पहले का वक्त बहुत स्ट्रगल वाला था। मैंने शुरुआती दौर में मुंबई में सौ से ज्यादा ऑडिशन दिए, यहां गुजारा करने के लिए कई एड फिल्में की। रोजाना मुंबई हजारों लोग सपनों की नगरी मुंबई आते हैं ऐसे में यहां अपनी जगह बनाना आसान नहीं होता है।
कास्टिंग काउच को लेकर अभिनेता ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि, इन चीजों से सामना होता ही है, लेकिन सबसे जरूरी है आप गलत होने पर अपनी आवाज उठाएं। खैर आपको बता दें कि राजकुमार राव की न्यूटन आॅस्कर की रेस की बाहर हो चुकी है।