Samachar Nama
×

Rajat Dalal Birthday Special: जानिए कितनी सम्पत्ति के मालिक है रजत दलाल ? Big Boss 18 में हर हफ्ते वसूल रहे है इतनी मोटी रकम 

Rajat Dalal Birthday Special: जानिए कितनी सम्पत्ति के मालिक है रजत दलाल ? Big Boss 18 में हर हफ्ते वसूल रहे है इतनी मोटी रकम 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  बिग बॉस 18 का फिनाले नजदीक है और अब घर में सिर्फ 7 कंटेस्टेंट बचे हैं, जो ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं। इसमें रजत दलाल का नाम भी शामिल है। पावरलिफ्टर ने घर में शुरू से ही अपना गेम प्ले काफी मजबूत रखा है। वह समीकरण बनाने के लिए जाने जाते हैं। रजत के बेबाक स्वभाव ने उन्हें पूरे देश में लोकप्रिय बना दिया और आज लोग उन्हें बड़ी संख्या में वोट कर रहे हैं। आज रजत अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं कि वह किन विवादों का हिस्सा रहे हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है।

.
पावरलिफ्टर और फिटनेस फ्रीक हैं रजत दलाल
रजत दलाल पावरलिफ्टर और फिटनेस फ्रीक हैं। उनकी बॉडी काफी मजबूत है। इंस्टाग्राम पर उनके 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रजत का जन्म 12 जनवरी 1996 को फरीदाबाद, हरियाणा में हुआ था। वह अपने माता-पिता के काफी करीब हैं। यहां तक ​​कि जब फैमिली वीक के दौरान रजत की मां आईं, तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

.
ये है रजत दलाल की कुल संपत्ति
रजत दलाल सोशल मीडिया पर कई ब्रांड एंडोर्समेंट करते हैं। इसके लिए उन्हें मोटी फीस मिलती है। एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 16.8 करोड़ रुपये है। बिग बॉस 18 में भी फिटनेस इन्फ्लुएंसर हर हफ्ते 1.5 लाख रुपये कमा रहे हैं
इन विवादों का हिस्सा रहे हैं रजत दलाल
अपनी उपलब्धियों के बावजूद रजत को कई विवादों का सामना करना पड़ा है।
एक मोटरसाइकिल सवार की पिटाई का उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, हालांकि उन्होंने कहा था कि यह सब फर्जी था।
रजत दलाल को 18 साल के एक लड़के का अपहरण करने और उस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
"सिग्मा मेल्स" पर एक रोस्ट वीडियो को लेकर कैरीमिनाटी के साथ उनका विवाद हुआ था। बाद में, लोकप्रिय यूट्यूबर ने रजत दलाल से माफ़ी मांगी।

Share this story

Tags