Samachar Nama
×

Priyanka Chopra Birthday Special में जाने जब शाहरुख खान के प्यार में कुछ ऐसा हो गया था प्रियंका चोपड़ा का हाल

Priyanka Chopra Birthday Special में जाने जब शाहरुख खान के प्यार में कुछ ऐसा हो गया था प्रियंका चोपड़ा का हाल

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज के समय में किसी इंटरनेशनल सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ अच्छी एक्टिंग करती हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती की भी तारीफ करते हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर चुकी हैं। अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सिंगर और एक्टर निक जोनास से शादी कर ली है और दोनों की एक छोटी बेटी भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा शाहरुख खान को लेकर हुई है। खबरों की मानें तो प्रियंका ने खुद नेशनल टीवी पर कबूल किया था कि उनका शाहरुख खान के साथ अफेयर चल रहा है। आज प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन है। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि कैसे उनका नाम बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान से जुड़ा।

,
शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा का अफेयर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान एक समय काफी करीब आ गए थे। दोनों के बीच अफेयर होने की भी खूब चर्चा हुई थी। उस वक्त दोनों काफी सुर्खियों में थे। खबर थी कि शाहरुख और प्रियंका के अफेयर की खबर सुनकर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी सदमे में थीं।

,
शाहरुख खान ने प्रियंका को दोस्त बताया था
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'डॉन' में साथ काम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। प्रियंका और शाहरुख खान को अक्सर देर रात एक साथ देखा जाता था। दोनों की नजदीकियां भी काफी बढ़ने लगी थीं। हालांकि शाहरुख खान ने कभी भी प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने अफेयर के बारे में कुछ नहीं कहा। वह हमेशा कहते थे कि प्रियंका और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं।

Happy Birthday Priyanka Chopra: जब शाहरुख खान के प्यार में कुछ ऐसा हो गया  था प्रियंका चोपड़ा का हाल | happy birthday priyanka chopra her worst  condition when she is in love
डर्टी लॉन्ड्री में खुलासा
हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने कभी भी अपने और शाहरुख खान के अफेयर के बारे में खुलकर बात नहीं की थी। एक टॉक शो 'डर्टी लॉन्ड्री' को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ब्राउन जैकेट पहनकर पहुंचीं। शो के फॉर्मेट के मुताबिक वहां मेहमान बनकर पहुंचने वाले सेलिब्रिटी को ऐसे ही शो से बाहर जाना होता है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने शो में अपनी ब्राउन जैकेट छोड़ दी।

,
प्रियंका ने शाहरुख खान की जैकेट पहनी थी
प्रियका चोपड़ा ने शो में बताया कि यह जैकेट उनके एक्स-बॉयफ्रेंड की है, जिसे वह ज्यादातर एयरपोर्ट पर इस्तेमाल करती हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिनमें शाहरुख खान ने भी यही जैकेट पहनी हुई थी। ऐसे में लोगों ने अंदाजा लगाया कि प्रियंका और शाहरुख खान के बीच कुछ चल रहा है।

,
शाहरुख खान ने प्रियंका को पार्टी में बुलाया
शाहरुख खान अक्सर प्रियंका चोपड़ा को अपने घर की पार्टियों में बुलाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण जौहर के घर हो रही पार्टी में शाहरुख खान ने प्रियंका चोपड़ा को जबरदस्ती बुलाया था। इसके बाद शाहरुख खान ने प्रियंका को सभी से मिलवाया भी। खबर है कि शाहरुख खान की इस हरकत से उनकी पत्नी गौरी खान काफी नाराज थीं। उन्हें पति शाहरुख खान और प्रियंका का इतना करीब रहना पसंद नहीं था।

Share this story