Samachar Nama
×

लोकसभा चुनाव हारते ही Pawan Singh ने किया एक और बड़ा एलान, जानिए अब कौन सा नया दांव खेलने वाले है पावर स्टार 

लोकसभा चुनाव हारते ही Pawan Singh ने किया एक और बड़ा एलान, जानिए अब कौन सा नया दांव खेलने वाले है पावर स्टार 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - भोजपुरी एक्टर पवन सिंह चाहकर भी 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाए। लाखों वोटों की कमी की वजह से एक्टर हार गए लेकिन उनके हौसले अभी भी बुलंद हैं। बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के बाद पवन सिंह को नतीजों में झटका जरूर लगा, लेकिन दुखी होने की बजाय उन्होंने भविष्य के लिए कमर कस ली है। अब उन्होंने लोकसभा चुनाव हारने के बाद बड़ा ऐलान किया है।

,
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पवन सिंह का ऐलान

अब पवन सिंह और भी मजबूती के साथ राजनीति के मैदान में उतरेंगे। लोगों से मिल रहे प्यार को देखते हुए पवन सिंह ने अपने राजनीतिक करियर को और आगे ले जाने का फैसला किया है। अब एक्टर जल्द ही अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे हैं और एक नई पार्टी के साथ मैदान में उतरेंगे। इतना ही नहीं उनकी नई पार्टी का नाम भी सामने आ गया है। पवन सिंह की पार्टी 'सर्व समाज पार्टी' के नाम से जानी जाएगी। यह पार्टी अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

एक्टर ने खेला नया दांव
अब पवन सिंह का यह दांव कितना सफल होता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन इस बार एक्टर पिछली गलतियों को नहीं दोहराएंगे। पवन सिंह ने एक चुनाव से कई सबक सीखे हैं जो अब बिहार विधानसभा चुनाव में उनके काम आएंगे। कहा जा रहा है कि पवन सिंह अब बिहार में आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। इसके लिए वो अभी से तैयारी कर रहे हैं।

,
लोकसभा चुनाव में मिली हार
लोकसभा चुनाव की बात करें तो पवन सिंह 2 लाख 26 हजार 474 वोट पाने में सफल रहे थे. एक्टर ने चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। पवन सिंह ने महंगी गाड़ियों, हेलीकॉप्टर और बड़े भोजपुरी स्टार्स का सहारा लिया था। इसके बावजूद एक्टर चुनाव नहीं जीत पाए। लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव 2025 उन्हें खुद को साबित करने का एक और मौका देगा।

Share this story

Tags