Samachar Nama
×

Padmini Birth Anniversary : महज 4 साल की उम्र से क्लासिकल डांस सीख रही थी पद्मिनी, इस तरह हुई थी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री 

Padmini Birth Anniversary : महज 4 साल की उम्र से क्लासिकल डांस सीख रही थी पद्मिनी, इस तरह हुई थी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी का जन्म 12 जून 1932 को केरल के तिरुवनंतपुरम में हुआ था। 4 साल की उम्र से ही शास्त्रीय नृत्य सीखने वाली इस अभिनेत्री के फिल्म इंडस्ट्री में आने की कहानी भी महज एक संयोग थी। कहते हैं कि जिसे किस तरफ जाना है, वो पहले से ही तय होता है। पद्मिनी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। आइए आपको बताते हैं फिल्म इंडस्ट्री की शानदार अभिनेत्री पद्मिनी के फिल्मी दुनिया में आने की कहानी।

कहा जाता है कि दिग्गज नर्तक उदय शंकर एक फिल्म बना रहे थे। उन्होंने एक समारोह में पद्मिनी का नृत्य प्रदर्शन देखा और उन्हें फिल्मों में काम करने के लिए आमंत्रित किया। इस तरह पद्मिनी हिंदी फिल्म 'कल्पना' की अभिनेत्री बन गईं। करीब 40 साल तक फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली पद्मिनी ने उस दौर में तहलका मचा दिया था। पद्मिनी जब पर्दे या मंच पर नृत्य करती थीं तो दर्शक उनके करिश्माई नृत्य को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते थे। पद्मिनी और उनकी बहनें त्रावणकोर सिस्टर्स के नाम से मशहूर थीं।

.
पद्मिनी की दो और बहनें ललिता और रागिनी थीं, वे भी बेहतरीन डांसर थीं। तीनों बहनें अपने बेहतरीन डांसिंग स्किल्स की वजह से त्रावणकोर सिस्टर्स के नाम से मशहूर थीं। पद्मिनी की पहली हिट फिल्म 1950 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'मनमगल' थी। इस फिल्म को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर एनएस कृष्णन ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद फिल्म 'थुकु थुकी' में त्रावणकोर सिस्टर्स ने 'सुंदरी सुंदरी' गाने पर बेहतरीन डांस किया था। उन्होंने शिवाजी गणेशन के साथ पहली बार फिल्म 'पनम' में काम किया और कुछ ही समय में यह जोड़ी हिट हो गई और करीब 60 फिल्मों में साथ काम किया।

.
पद्मिनी ने 40 साल तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया

40 साल के फिल्मी करियर में पद्मिनी ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी में करीब 275 फिल्मों में काम किया। पद्मिनी ने एमजी रामचंद्रन, शिवाजी गणेशन, राज कपूर, देव आनंद, राजकुमार जैसे अपने समय के मशहूर एक्टर्स के साथ काम किया। पद्मिनी एक बेहतरीन अभिनेत्री थीं जिन्होंने राज कपूर की 'मेरा नाम जोकर', 'जिस देश में गंगा बहती है' जैसी फिल्मों में काम किया था।

Share this story

Tags