Samachar Nama
×

Hariharan के जन्मदिन पर जरूर सुने उनकी मखमली आवाज में गाए ये शानदार गीत, जो आज भी है संगीत प्रेमियों की पहली पसंद 

Hariharan के जन्मदिन पर जरूर सुने उनकी मखमली आवाज में गाए ये शानदार गीत, जो आज भी है संगीत प्रेमियों की पहली पसंद 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  अपने गानों से सभी को दीवाना बनाने वाले गायक हरिहरन का जन्म 3 अप्रैल 1955 को मुंबई के एक तमिल परिवार में हुआ था। हरिहरन एक संगीत परिवार से हैं और उन्हें यह विरासत में मिली है। हरिहरन ने बहुत छोटी उम्र से ही संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। वह प्रतिदिन लगभग 13 घंटे अभ्यास करते थे। हरिहरन ने हिंदी, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़, भोजपुरी और मराठी भाषाओं में भी गाने गाए हैं। हरिहरन ने साल 1992 में एआर रहमान के साथ गाना शुरू किया और तब से वह एक जाना-माना नाम बन गए। आपको बता दें कि हरिहरन को पद्मश्री और दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। आइए उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं उनके सुपरहिट गानों के बारे में...


चंदा रे चंदा रे- ये गाना फिल्म सपने का है। इस गाने को साधना सरगम और हरिहरन ने मिलकर गाया है। इसे प्रभु देवा और काजोल पर फिल्माया गया है।


तू ही रे तू ही रे -यह गाना फिल्म बॉम्बे का है। इस गाने को मनीषा कोइराला और अरविंद स्वामी पर फिल्माया गया है।


हाय रामा ये क्या हुआ- ये गाना फिल्म रंगीला का है जिसमें जैकी श्रॉफ, आमिर खान और उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिका में नजर आये थे।


झोंका हवा का- ये गाना हम दिल दे चुके सनम का है. इस फिल्म में ऐश्वर्या राय, सलमान खान और अजय देवगन एक साथ नजर आए थे। इस गाने को कविता कृष्णमूर्ति और हरिहरन ने गाया है।


इश्क बिना क्या जीना यारों- ये गाना फिल्म ताल का है. इस गाने को कविता कृष्णमूर्ति, सुखविंदर सिंह और हरिहरन ने गाया है।


ये सच है कि भगवान है- ये गाना फिल्म हम साथ-साथ हैं का है। यह माता-पिता पर आधारित हरिहरन के शानदार प्रदर्शनों में से एक था।


कंधे मिलते हैं कंधे, कदम मिलते हैं कदम- ये गाना भी फिल्म लक्ष्य का है. इसे शंकर महादेवन, सोनू निगम, विजय प्रकाश, रूप कुमार राठौड़ और हरिहरन ने गाया है।


ये दुनिया एक दुल्हन- ये गाना फिल्म परदेस का है। इस कविता को हरिहरन ने कृष्णमूर्ति के साथ मिलकर गाया है।

Share this story

Tags