Samachar Nama
×

Neetu Chandra Birthday Special : काम से ज्यादा नीतू चन्द्रा की जिंदगी में भरे पड़े है विवाद, बर्थडे पर जाने एक्ट्रेस ने अनसुने किस्से 

Neetu Chandra Birthday Special : काम से ज्यादा नीतू चन्द्रा की जिंदगी में भरे पड़े है विवाद, बर्थडे पर जाने एक्ट्रेस ने अनसुने किस्से 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा नीतू चंद्रा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। नीतू का जन्म 20 जून 1984 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में माहिर नीतू चंद्रा बॉलीवुड की पहली ब्लैक बेल्ट एक्ट्रेस हैं। हालांकि, वह अपनी एक्टिंग से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में रहीं। नीतू ने 'गरम मसाला', 'ट्रैफिक सिग्नल' और 'सत्यमेव जयते' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखाया। उनके जन्मदिन पर हम आपको नीतू से जुड़े कुछ ऐसे किस्से बताएंगे, जो शायद आप नहीं जानते होंगे।

.
ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं नीतू

नीतू की शुरुआती पढ़ाई बिहार में ही हुई, लेकिन ग्रेजुएशन के लिए वह दिल्ली आ गईं। मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने का श्रेय नीतू अपनी मां को देती हैं। इसके बाद उन्होंने कई विज्ञापनों और वीडियो में काम किया। इस दौरान नीतू ने ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल की और 1997 के दौरान वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया।

.
विवादों से गहरा नाता

नीतू चंद्रा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रहीं। दरअसल, साल 2009 के दौरान नीतू ने एक मैगजीन के लिए बोल्ड फोटोशूट कराया था, जो बेहद बोल्ड था। जब यह फोटोशूट हो रहा था, तब इसका काफी विरोध हुआ और इस फोटोशूट को रोक दिया गया।


नीतू का ब्रेकअप रहा था चर्चा में
बता दें कि नीतू अपनी लव लाइफ की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका एक्टर रणदीप हुड्डा के साथ अफेयर था। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था। हालांकि, उनका अफेयर ज्यादा दिनों तक नहीं चला। कहा जाता है कि रणदीप हुड्डा को सिगरेट पीने की आदत थी, जिसकी वजह से नीतू चंद्रा की उनसे नहीं पटती थी। इसके बाद उनका नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ के साथ भी जुड़ा। हालांकि, इस मामले में नीतू ने कभी अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी।

Share this story

Tags