Samachar Nama
×

Neha Kakkar के बर्थडे स्पेशल में सुनिए ये सुपरहिट Songs, जिन्होंने बना ददिया सिंगर को हर दिल की धड़कन 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर कोई उनके गानों और उनकी गायकी का दीवाना है। नेहा कक्कड़ ने कई फिल्मों, म्यूजिक एल्बम में सुपरहिट गाने दिए हैं। आइए आज हम आपको उनके कुछ सुपरहिट गानों के बारे में बताते हैं।


मिले हो तुम हमको गाना

मिले हो तुम हमको रिप्राइज वर्जन नेहा कक्कड़ के बेहद रोमांटिक गानों की लिस्ट में सबसे हिट गाना रहा है। नेहा ने इस गाने को अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ गाया है।


माही वे 
नेहा कक्कड़ का गाना माही वे सुपर डुपर हिट गानों में से एक है। इस गाने को मिलिंद गाबा, श्रेया घोषाल, गुरु रंधावा ने गाया है। यह गाना साल 2016 में आया था।


बद्री की दुल्हनिया
2017 की बॉलीवुड फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का गाना बद्री की दुल्हनिया काफी मशहूर है और होली के गानों में से एक है। इस गाने को नेहा कक्कड़, देव नेगी, मोनाली ठाकुर, इक्का ने गाया है।


मनाली ट्रांस
साल 2014 में आई फिल्म शौकीन का गाना मनाली ट्रांस पार्टी लवर्स को खूब पसंद आया था। इस गाने को नेहा कक्कड़, लिल गोलू और यो यो हनी सिंह ने गाया है।


कांटा लगा
साल 2021 में रिलीज हुए एल्बम का गाना कांटा लगा लोगों को खूब पसंद आया है। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने अपने भाई टोनी कक्कड़ और हनी सिंह के साथ मिलकर गाया है।


दिल को करार आया
नेहा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज ने इस रोमांटिक ट्रैक में प्यार और तड़प की भावनाओं को खूबसूरती से कैद किया है। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला और नेहा शर्मा की केमिस्ट्री म्यूजिक लवर्स को खूब पसंद आ रही है। दिल को करार आया नेहा कक्कड़ के टैलेंट और हर गाने में इमोशन लाने की उनकी क्षमता का सबूत है।

कोका कोला
कार्तिक आर्यन और कृति सनोन की फिल्म लुका छुपी का गाना कोका कोला भी काफी हिट रहा। 

Share this story

Tags