Kriti Kharbanda Birthday: साउथ से बॉलीवुड तक धमाल मचा चुकी है कृति, इस वजह से मुंबई आने के फैसले पर खुद को कोसती थी एक्ट्रेस
मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - एक्ट्रेस कृति खरबंदा इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। वह काफी समय से इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि उनकी फिल्मों का हाल कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। एक्ट्रेस ने बताया था कि जब उनकी फिल्में नहीं चल रही थीं और उन्हें अच्छे प्रोजेक्ट नहीं मिल रहे थे तो वह टूट गई थीं। कृति ने कहा था- मुझे मुंबई आने के अपने फैसले पर पछतावा हुआ। मुझे लगने लगा था कि शायद मैं इस इंडस्ट्री के लिए नहीं बनी हूं।

लेकिन इससे मुझे मजबूती मिली। हिम्मत हारना मेरे लिए कोई ऑप्शन नहीं था। अगर ऑप्शन होता तो शायद मैं छोड़ देती। भगवान का शुक्र है कि मैंने ऐसा नहीं किया। कृति खरबंदा ने साउथ फिल्मों से इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने 2009 में साउथ फिल्मों से शुरुआत की। वह तेलुगु, कन्नड़ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आपको बता दें कि कृति ने 2016 में राज रीबूट से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उनकी यह फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद उनकी गेस्ट इन लंदन, शादी में जरूर आना, वीरे की वेडिंग, कारवां और यमला पगला दीवाना फिर, पागलपंती भी फ्लॉप रहीं।

कृति की फिल्म शादी में जरूर आना काफी चर्चा में रही थी। फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन न किया हो लेकिन फैंस के दिलों में खास जगह रखती है।कृति की सिर्फ एक फिल्म हिट रही है। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम हाउसफुल 4 है। यह मल्टीस्टारर फिल्म है। फिल्म ने 194.60 करोड़ का कलेक्शन किया था।

2020 में कृति तैश में नजर आई थीं। इसे जी5 पर स्ट्रीम किया गया था। फिल्म को ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिला। उनकी 14 फेरे भी जी5 पर रिलीज हुई थी जिसे ज्यादा पसंद नहीं किया गया।अब एक्ट्रेस के पास रिस्की रोमियो और एक अनटाइटल्ड फिल्म है। अब देखना यह है कि आने वाले समय में कृति का करियर क्या मोड़ लेता है।

