Khesari Lal Yadav: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने किया इंडस्ट्री को लेकर हैरान करने वाला खुलासा
पिछले दिनों बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई खबरों सामने आई थी जिसमे ग्लैमर की दुनिया का काला सच सामने आया था। जिससे देशभर में हड़कंप मच गया था। अब इसी में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का नाम भी सामने आ चुका है। भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ भी कुछ ऐसा ही होता हुआ दिखाई दे रहा है। कई लोगों को ऐसा लगता है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सब कुछ ठीक है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसको देखकर आप हैरान हो जाएंगे। हाल ही में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कई खुलासे भी किए हैं। खेसारी लाल यादव अपने इस वीडियो में यहां तक कह दिया है कि इंडस्ट्री के लोगे उनको सुशांत सिंह राजपूत बना देंगे। बता दे कि उन्होंने 11 मिनट की फेसबुक लाइव के दौरान किसी का नाम नहीं लिया है। लेकिन इशारों इशारों में अपनी सारी बात कह दी है।
अभिनेता ने कहा है कि मुझे लगता है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोग मुझे दूसरा सुशांत सिंह राजपूत बना देंगे। जितना प्यार सुशांत सिंह राजपूत को बॉलीवुड की फिल्म में मिला है। कुछ ऐसा ही प्यार उनको भी भोजपुरी इंडस्ट्री वाले दे रहे हैं। हालांकि मैं ऐसा करने वाला नहीं हूं। मेरे साथ मेरे दर्शक हैं देश की जनता है। पता नहीं लोगों को मुझसे दिक्कत क्या है। खेसारी लाल यादव ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जब साल 2011 में जब आया तब से लोगों की नजरों में चुभता रहा हूं।
शायद मेरी फिल्में हिट होती है। मैं समाज सेवा करता हूं शायद इसी वजह से मैं उनकी नजरों में चुभता हूं। लोगों को लग रहा है कि मैं भी सुशांत सिंह राजपूत जैसा गलत कदम उठा लूंगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करूंगा। अभीनेता की बात से साफ जाहिर हो रहा है कि वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी कुछ सह रहे हैं। अभिनेता को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी खेसारी लाल यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें उन्होंने ये भी कहा था कि खेसारी लाल उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। काजल ने खेसारी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, वह उन्हें सोशल मीडिया पर गालियां दिलवा रहे हैं। इसके अलावा और भी कई सारी बातें अभिनेत्री कही थी। हालांकि असल मामला क्या है यह तो काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव ही बेहतर जानते होंगे।
Key Key Menon: दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजे गए के के मेनन
Shehnaaz Gill: गुपचुप तरीके से सिद्धार्थ के साथ अपने प्यार का ऐलान कर रही शहनाज गिल

