Samachar Nama
×

Kajal Aggarwal Birthday : बैकग्राउंड डांसर बनकर काजल ने की थी करियर की शुरुआत, जाने कैसे बनी साउथ की टॉप एक्ट्रेस 

Kajal Aggarwal Birthday : बैकग्राउंड डांसर बनकर काजल ने की थी करियर की शुरुआत, जाने कैसे बनी साउथ की टॉप एक्ट्रेस

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  काजल अग्रवाल साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में की हैं। उन्हें किसी खास पहचान की जरूरत नहीं है। साउथ के अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। काजल 'सिंघम', 'स्पेशल 26' और 'दो लफ्जों की कहानी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और हॉटनेस से सबको दीवाना बनाने वाली काजल आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...

,
काजल का जन्म 19 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। काजल ने सेंट ऐनी हाई स्कूल से पढ़ाई की। उसके बाद काजल ने केसी कॉलेज मुंबई से मास मीडिया स्ट्रीम में ग्रेजुएशन पूरा किया। काजल ने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। बताया जाता है कि वह फिल्म 'क्यों हो गया ना' में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आई थीं यह उनकी पहली फिल्म में एक छोटा सा सपोर्टिंग रोल था। काजल का यह भी कहना है कि वह हिंदी फिल्में करना जारी रखेंगी लेकिन तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करना कभी बंद नहीं करेंगी, क्योंकि यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई थी।

,
काजल ने तेलुगु सिनेमा में कल्याण राम के साथ फिल्म 'लक्ष्मी कल्याणम' से डेब्यू किया था। काजल को पहली व्यावसायिक सफलता तेलुगु फिल्म 'चंदा मामा' से मिली और 2009 की फिल्म 'मगधीरा' ने उन्हें तेलुगु सिनेमा में पहचान दिलाई। बॉलीवुड में काजल को अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम में काम करने का मौका मिला। फिल्म हिट रही लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। सिंघम के बाद काजल को अगला प्रोजेक्ट मिलने में देरी हो गई। काजल बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं।काजल अग्रवाल के साथ कई विवाद भी जुड़े। 2014 में FHM मैगजीन के लिए उनका एक टॉपलेस फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि काजल के मुताबिक उन्होंने ऐसा कोई फोटोशूट नहीं कराया।

,
उनका कहना था कि उनकी फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। बॉलीवुड फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' में काजल और रणदीप हुड्डा के बीच लिपलॉक सीन था। रिपोर्ट्स की मानें तो काजल को इस सीन के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी और रणदीप हुड्डा ने उन्हें अचानक किस कर लिया। जिससे काजल नाराज हो गई थीं। बाद में फिल्ममेकर्स के समझाने पर उनका गुस्सा शांत हुआ था। बता दें कि काजल आखिरी बार तमिल फिल्म 'करुंगापियम' में नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म दर्शकों पर जादू चलाने में नाकामयाब रही। एक्ट्रेस जल्द ही डायरेक्टर शंकर की अपकमिंग फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ कमल हासन भी हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट 1996 में रिलीज हुआ था।

Share this story

Tags