डेब्यू फिल्म पर मंडरा रहे संकट के बादल उधर चौथी फिल्म की तैयारी में जुटे Junaid Khan, जाने कैसी होगी फिल्म ?
बॉलीवुड न्यूज़ डेस्क - आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 'महाराज' सुर्खियों में है। दरअसल, जुनैद खान की पहली फिल्म खतरे में है। हाईकोर्ट ने जुनैद की डेब्यू फिल्म 'महाराज' को 14 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने से रोक दिया है। फिल्म पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। अब कम से कम यह फिल्म 18 जून तक रिलीज नहीं हो पाएगी। लेकिन फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

डेब्यू से पहले ही जुनैद खान अपनी चौथी फिल्म तक पहुंचे
जहां एक तरफ यह फिल्म रिलीज को लेकर परेशानियों का सामना कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जुनैद खान ने अपनी चौथी फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगर आप यह सुनकर हैरान हैं तो आपको बता दें, जुनैद बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के बेटे हैं, इसलिए उन्होंने अपने करियर को भी परफेक्शन के साथ प्लान किया है। जुनैद की पहली फिल्म रिलीज के करीब है, वहीं उनकी दूसरी फिल्म साई पल्लवी के साथ होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। इतना ही नहीं जुनैद की तीसरी फिल्म की भी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं जो वो खुशी कपूर के साथ करने वाले हैं।

कैसी होगी जुनैद की चौथी फिल्म?
अब खबर आई है कि आमिर खान के बेटे ने भी अपनी चौथी फिल्म साइन करने का फैसला कर लिया है। कहा जा रहा है कि जुनैद को चौथी स्क्रिप्ट भी पसंद आई है। ये एक हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म में आमिर खान के बेटे डबल रोल में नजर आ सकते हैं। फिल्म का टाइटल भी कुछ ऐसा होगा जिससे लोग कनेक्ट हो पाएंगे। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या एक्टर ने फिल्म साइन कर ली है?
ये भी कहा जा रहा है कि जुनैद खान आइडिया से प्रभावित हैं लेकिन उन्होंने अभी तक इस पर हामी नहीं भरी है। ऐसे में कुछ भी कन्फर्म नहीं कहा जा सकता। आपको बता दें, फैंस लगातार जुनैद की फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। सुपरस्टार का बेटा अब पर्दे पर क्या कमाल करता है? ये तो पूरी दुनिया देखना चाहती है। जल्द ही लोगों को जुनैद की एक्टिंग देखने का मौका मिलेगा।

