Honey Singh Networth : रैप की दुनिया के बेताज बादशाह हनी सिंह है करोड़ों की संपत्ति के मालिक, एक गाने के लिए लेते है इतनी मोटी रकम
मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - इंग्लिश बीट और हाई हील्स जैसे कई गानों से लोगों का मनोरंजन करने वाले हनी सिंह आज यानी 15 मार्च 1983 को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। रैपर के खिलाफ उनकी पत्नी शामली तलवार ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। हनी सिंह भले ही विवादों के कारण सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन वह अपने रैप के जरिए हमेशा सबके दिलों पर राज करते हैं। आपको बता दें कि हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। स्टेज पर परफॉर्म करते वक्त उन्होंने अपना नाम बदलकर यो यो हनी सिंह रख लिया था. हनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब के जरिए की थी।

लाखों दिलों पर राज करने वाले हनी सिंह आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। ये उन्होंने अपनी मेहनत से कमाया है। हनी सिंह सबसे अमीर रैपर्स में से एक माने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हनी सिंह करीब 205 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि रैपर हनी सिंह हर साल करीब 42 करोड़ रुपये कमाते हैं।

आपको बता दें कि हनी सिंह अपनी गायकी से इतने पैसे कमाते हैं। हनी सिंह एक गाने के लिए करीब 15 लाख रुपये की भारी-भरकम फीस लेते हैं। हनी सिंह की संपत्ति दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं हनी सिंह देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले रैपर्स में से हैं। हनी सिंह को कारों का बहुत शौक है, यही वजह है कि उनके गानों में स्टाइलिश कारें भी दिखाई जाती हैं।

