Happy Birthday Zeenat Aman : एक ही फिल्म ने ज़ीनत को पहुंचा दिया था आसमान की उचाईयों पर, बर्थडे पर जाने एक्ट्रेस के फ़िल्मी सफर के बारे में

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - आज बॉलीवुड की हॉट डीवा और मोस्ट ग्लैमरस एक्ट्रेस जीनत अमान का जन्मदिन है। एक्ट्रेस ने अपने समय में बड़े पर्दे पर राज किया है। ज़ीनत ने समाज की रूढि़यों, रुढ़िवादी सोच और धोखे को तोड़कर अपने ग्लैमर से सभी के होश उड़ा दिए थे। उन्होंने न सिर्फ फिल्मों में बोल्ड सीन दिए बल्कि कई बोल्ड फैसले भी लिए। जीनत ने भले ही कई फिल्मों में काम किया हो लेकिन आज भी लोग उन्हें सत्यम शिवम सुंदरम की रूपा के नाम से जानते हैं। हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस ने इस एक फिल्म से रातों-रात स्टारडम के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
जीनत अमान ने 70 और 80 के दशक में अपनी खूबसूरती से जलवा बिखेरा। उनकी जोड़ी अमिताभ बच्चन के साथ काफी पसंद की गई। वह न केवल एक अद्भुत अभिनेत्री रही हैं बल्कि उन्होंने अपने ग्लैमर और फैशन से भी सभी का ध्यान आकर्षित किया है। 'सत्यम शिवम सुंदरम' जीनत की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में रोल पाने के लिए उन्होंने राज कपूर का दिल जीत लिया। राज कपूर ने सत्यम शिवम सुंदर बनाने का फैसला किया लेकिन बोल्ड सीन के कारण कोई भी अभिनेत्री यह फिल्म नहीं करना चाहती थी।
यहां तक कि हेमा मालिनी भी पीछे हट गई थीं। रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए राज कपूर ने 100 से ज्यादा लड़कियों का ऑडिशन लिया था. जीनत किरदार के मुताबिक गेटअप लेकर गई थीं और सिलेक्ट हो गईं। फिल्म में जीनत ने रूपा नाम की लड़की का किरदार निभाया था जिसका आधा चेहरा जला हुआ था। उनका आउटफिट और लुक काफी बोल्ड था। बिकिनी लुक से लेकर पतली सफेद साड़ी में नहाने के सीन तक, ज़ीनत ने सभी को बखूबी निभाया। इसमें जीनत के अलावा ऋषि कपूर अहम भूमिका में थे। रिलीज होने के बाद जीनम अमान को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
फिल्म काफी विवादों में रही लेकिन इसका संगीत सुपरहिट हुआ. 'सत्यम शिवम सुंदरम' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और जीनत अमान का स्टारडम सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसके अलावा जीनत अमान ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया, डॉन, रोटी कपड़ा और मकान, लावारिश में उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया। इसके अलावा जीनत पर फिल्माए गए गाने भी ब्लॉकबस्टर रहे हैं जिनमें 'लैला मैं लैला' और 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' शामिल हैं।