Samachar Nama
×

Happy Birthday Prabhu Deva : इंडियन 'माइकल जैक्सन' है प्रभु देवा, 100 से ज्यादा फिल्मों को किया कोरियोग्राफ, जाने उनसे जुडी खुच ख़ास बातें 

Happy Birthday Prabhu Deva : इंडियन 'माइकल जैक्सन' है प्रभु देवा, 100 से ज्यादा फिल्मों को किया कोरियोग्राफ, जाने उनसे जुडी खुच ख़ास बातें 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  भारत के 'माइकल जैक्सन' कहे जाने वाले प्रभुदेवा 3 अप्रैल को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका पूरा नाम 'प्रभुदेव सुंदरम' है। 3 अप्रैल 1973 को मैसूर में जन्मे प्रभु देवा को बचपन से ही डांस का शौक था। दक्षिण भारतीय फिल्मों में डांस मास्टर के तौर पर काम करने वाले प्रभुदेवा के पिता भी एक बेहतरीन डांसर थे। उनका पूरा परिवार डांस से जुड़ा है. उनके दोनों भाई राजू सुंदरम और नागेंद्र प्रसाद भी कोरियोग्राफर हैं।

,
प्रभु देवा एक क्लासिकल डांसर हैं
प्रभु देवा भले ही अपने जैक्सन जैसे डांस के लिए मशहूर हों लेकिन असल में वह एक क्लासिकल डांसर हैं। प्रभु देवा ने एक इंटरव्यू में अपने सफर के बारे में खुलकर बात की थी. प्रभु देवा ने बताया था, 'मैं असल में एक क्लासिकल डांसर हूं। मैंने अपने गुरुओं से भरतनाट्यम सीखा, उसी दौरान माइकल जैक्सन का एल्बम थ्रिलर आया। माइकल जैक्सन का मुझ पर सबसे अधिक प्रभाव रहा है।

,
100 से ज्यादा फिल्मों की कोरियोग्राफी

कहा जाता है कि डांस डायरेक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'वेट्री विज' थी। उन्होंने साल 1994 में फिल्म 'इंदु' की थी। उनके अब तक के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में कोरियोग्राफी की है।

राष्ट्रीय और पद्मश्री पुरस्कार
इतना ही नहीं वह अपनी कोरियोग्राफी के लिए दो बार नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं. उन्हें साल 2019 में पद्मश्री भी मिल चुका है। बता दें, प्रभु देवा ने साल 2009 में फिल्म 'वांटेड' का निर्देशन किया था और यह फिल्म काफी हिट रही थी। सलमान के अलावा प्रभु देवा ने अक्षय के साथ राउडी राठौड़ और शाहिद के साथ राजकुमार जैसी कई हिट फिल्में बनाईं।

,,
नयनतारा के साथ जुड़ा नाम

प्रभु देवा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। एक समय था जब साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरें हर तरफ फैली हुई थीं। फिल्म के सेट पर दोनों को प्यार हो गया. जब नयनतारा ने प्रभु देवा को डेट करना शुरू किया, तब कोरियोग्राफर शादीशुदा थे। खबरों की मानें तो दोनों के बीच इस कदर प्यार हुआ कि दोनों साथ रहने लगे। उन्होंने 2011 में अपनी पत्नी को तलाक दे दिया और अपनी 16 साल की शादी को खत्म कर दिया, लेकिन कुछ समय बाद यह रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया। साल 2022 में नयनतारा ने विग्नेश शिवन से शादी की। शादी के करीब 4 महीने बाद ये कपल जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने।

Share this story

Tags