Samachar Nama
×

Happy Birthday Munmun Dutta : अपने बॉयफ्रेंड की हिंसा का शिकार हो चुकी है बबिता जी, ऐसा रहा अभिनय का सफ़र 

Happy Birthday Munmun Dutta : अपने बॉयफ्रेंड की हिंसा का शिकार हो चुकी है बबिता जी, ऐसा रहा अभिनय का सफ़र 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम बबीताजी उर्फ मुनमुन दत्ता शो की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं और आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं। मुनमुन की ग्लैमरस तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। बबीता जी के किरदार के लिए उन्हें खूब प्यार मिला है, वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है. बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता 35 साल की हो गई हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि मुनमुन दत्ता को गाने का भी शौक है। बचपन में मुनमुन ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के लिए बाल कलाकार के तौर पर गाने गाती थीं। मुनमुन दत्ता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत सीरियल 'हम सब बाराती' से की थी और वह 'मुंबई एक्सप्रेस' और 'हॉलीडे' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि, ये फिल्में उन्हें ज्यादा पहचान नहीं दिला सकीं। ऐसे में आइए जानते हैं एक्ट्रेस के जन्मदिन पर कुछ खास बातें।

.
2008 में मुनमुन-अरमान करीब आए
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरमान और मुनमुन 2008 में एक-दूसरे के करीब आए और उसी साल अलग हो गए। बताया जा रहा है कि वैलेंटाइन डे के दिन अरमान और मुनमुन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान अरमान मुनमुन की पिटाई कर देते हैं. मुनमुन ने इस संबंध में अरमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके कारण उन्हें जुर्माना भरना पड़ा।

.
ब्रेकअप के बाद मुनमुन अभी भी सिंगल हैं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरमान कोहली से ब्रेकअप के बाद से मुनमुन दत्ता सिंगल हैं। वहीं ये भी दावा किया गया है कि मुनमुन से अलग होने के बाद ही अरमान का स्वभाव गुस्से वाला हो गया था। हालांकि मुनमुन के बाद अरमान का नाम तान्या सिंह और तनीषा मुखर्जी के साथ जुड़ चुका है।

.
'जेठालाल' से रिश्ता है पुराना
जेठालाल और बबीता का रिश्ता काफी पुराना है, बबीता यानी मुनमुन दत्ता और जेठालाल यानी दिलीप जोशी इससे पहले सीरियल 'हम सब बाराती' में एक साथ नजर आए थे। कहा जाता है कि जब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की कास्टिंग हो रही थी तो दिलीप जोशी ने ही बबीता के रोल के लिए मुनमुन का नाम सुझाया था। मुनमुन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडलिंग के लिए भी जानी जाती हैं, अब तक वह कई टीवी चैनल्स और मैगजीन के कवर पेज पर नजर आ चुकी हैं।

Share this story