Samachar Nama
×

Happy Birthday Aditya Roy Kapur : इस फिल्म ने रातों-रातचमका दी थी आदित्य रॉय की किस्मत, लेकिन 1 दशक से नहीं मिली कोई ब्लॉकबस्टर 

Happy Birthday Aditya Roy Kapur : इस फिल्म ने रातों-रातचमका दी थी आदित्य रॉय की किस्मत, लेकिन 1 दशक से नहीं मिली कोई ब्लॉकबस्टर 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने अपनी एक्टिंग के दम पर खूब नाम कमाया है। वह 14 साल से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और इस दौरान उन्होंने कई तरह के किरदार निभाए हैं। सिल्वर स्क्रीन पर खूब रोमांस और एक्शन था, लेकिन पिछले 10 सालों में आदित्य रॉय कपूर को एक भी हिट फिल्म नहीं मिली है। आदित्य रॉय कपूर हर साल 16 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस मौके पर आइए एक नजर डालते हैं उनके करियर पर।

..
आदित्य रॉय कपूर पहली बार 2009 में फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' में नजर आए थे। अजय देवगन और सलमान खान की इस फिल्म में उनका रोल काफी छोटा था। इसके बाद उन्होंने 'गुजारिश' और 'एक्शन रिप्ले' जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें कोई लोकप्रियता नहीं मिली। इसके बाद आदित्य रॉय कपूर को एक ऐसी फिल्म मिली जिसने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। उस फिल्म का नाम 'आशिकी 2' है।

.
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित 'आशिकी 2' में श्रद्धा कपूर की जोड़ी आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आई थी। 2013 में रिलीज हुई इस म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। रिलीज होते ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 'आशिकी 2' ने दुनिया भर में 109 करोड़ रुपये का जबरदस्त कारोबार किया, जबकि इसकी लागत महज 15 करोड़ रुपये थी। इस फिल्म की सफलता ने आदित्य रॉय कपूर को फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया।

..
'आशिकी 2' के बाद आदित्य रॉय कपूर 'ये जवानी है दीवानी' में नजर आए थे, लेकिन इसमें उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया था। इसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई थी और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद आदित्य रॉय कपूर का करियर पटरी से उतर गया। उनकी 'दावत-ए-इश्क', 'फितूर', 'ओके जानू', 'कलंक', 'मलंग', 'राष्ट्र कवच ओम', 'गुमराह' जैसी सभी फिल्में फ्लॉप हो गई हैं। 'आशिकी 2' की सफलता के बाद से आदित्य रॉय कपूर की एक भी फिल्म हिट नहीं हुई है।

Share this story