Samachar Nama
×

Gayatri Joshi Birthday Special : SRK संग सुपरहिट फिल्म देने के बाद भी इंडस्ट्री से क्यों गायब हो गई गायत्री, पहली फिल्म ही बन गई आखिरी 

Gayatri Joshi Birthday Special : SRK संग सुपरहिट फिल्म देने के बाद भी इंडस्ट्री से क्यों गायब हो गई गायत्री, पहली फिल्म ​​​​​​​ही बन गई आखिरी 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  देश के कोने-कोने से हर दिन नए चेहरे सिनेमा की दुनिया में नाम कमाने के लिए मुंबई आते हैं। इनमें से कुछ बॉलीवुड की इस चकाचौंध भरी दुनिया में सितारे बन जाते हैं तो कुछ इस अंधेरे में खो जाते हैं। इन्हीं में से एक एक्ट्रेस थीं जिनका आज जन्मदिन है और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड के बादशाह के साथ की थी. आप सही समझे, हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान के साथ 'स्वदेस' घूमने वाली एक्ट्रेस गायत्री जोशी की। पहली ही फिल्म से ध्रुव तारे की तरह चमकने वाली गायत्री फिर ऐसी गायब हुईं कि फिर कभी नजर नहीं आईं। आज गायत्री के जन्मदिन विशेष में हम आपको उनकी जिंदगी के सफर पर ले चल रहे हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं अपना सफर...

,
वीडियो जॉकी बनने की शुरुआत

अपनी पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली गायत्री का जन्म 20 मार्च 1977 को नागपुर में हुआ था। महाराष्ट्र की रहने वाली गायत्री ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 'चैनल वी' में 'वीडियो जॉकी' के तौर पर की थी, लेकिन अगर मंजिल कुछ और हो तो नाव एक जगह नहीं रुकती। गायत्री का सपना था कि वह फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेकर पूरे देश में अपना नाम रोशन करें। अपने इस सपने की ओर बढ़ने के लिए गायत्री ने वीडियो जॉकी की नौकरी छोड़ दी और साल 1999 में एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। हालांकि, वह इसे जीत तो नहीं सकीं, लेकिन टॉप 5 फाइनलिस्ट में जरूर रहीं।

,
पहली फिल्म आखिरी बन गई

यह सपना अधूरा रहने के बाद भी गायत्री के कदम नहीं रुके और अगले ही साल जापान में आयोजित मिस इंटरनेशनल में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसमें भी उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा. जगजीत सिंह के गाने 'वो कागज की कश्ती' और हंस राज की 'झांझरिया' में गायत्री अपनी सादगी से लोगों का दिल जीतती नजर आईं। दोनों गानों में नजर आने के बाद गायत्री जोशी को कई विज्ञापनों में देखा गया। वहां काम करते हुए गायत्री जोशी को शाहरुख खान के साथ फिल्म 'स्वदेस' मिल गई। किंग खान के साथ काम करने का मौका मिलने के बाद भी गायत्री की किस्मत नहीं चमकी, क्योंकि 'स्वदेस' फ्लॉप हो गई और उसके बाद उन्हें काम नहीं मिला। इस तरह गायत्री की पहली ही फिल्म उनकी आखिरी फिल्म बन गई और उन्होंने बॉलीवुड की गलियों को अलविदा कह दिया।

,
रियल एस्टेट टाइकून से शादी

2004 में बी-टाउन की सड़कें छोड़ने वाली गायत्री ने अगले ही साल शादी करने का फैसला किया। गायत्री ने अपने हमसफर के तौर पर विकास ओबेरॉय का हाथ थामा और बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. विकास ओबेरॉय एक बिजनेसमैन हैं जो रियल एस्टेट की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। शादी के बाद गायत्री के दो बेटे हैं। उनकी देखभाल के साथ-साथ वह अपने पति का बिजनेस भी संभालती हैं।

Share this story

Tags