Samachar Nama
×

Ganesh Chaturthi 2023: फ़िल्मी सितारों ने भी सेलिब्रेट किया गणपति बप्पा का त्यौहार, गणेश चतुर्थी के लिए फैन्स को दीं शुभकामनाएं

Ganesh Chaturthi 2023: फ़िल्मी सितारों ने भी सेलिब्रेट किया गणपति बप्पा का त्यौहार, गणेश चतुर्थी के लिए फैन्स को दीं शुभकामनाएं

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - देशभर में गणेश उत्सव (गणेश चतुर्थी) की शुरुआत हो चुकी है। आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। कोई बप्पा की मूर्ति खुद बनाकर घर पर रखता है तो कोई अपने बिजी शेड्यूल के बीच भी फैंस को इस त्योहार की शुभकामनाएं देता है। इस बार भी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने अलग-अलग मैसेज के साथ गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।

,
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार को गणेश उत्सव बहुत पसंद है। खिलाड़ी कुमार ने गणपति की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आज हम अपने दिलों और घरों में भगवान गणेश का स्वागत कर रहे हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि वह सभी परेशानियों को दूर करें और हमारे जीवन को खुशियों और प्रगति से भर दें। गणपति बप्पा मोरया। गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ।

अजय देवगन
'सिंघम अगेन' से चर्चा में चल रहे अजय देवगन ने फैन्स को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'दुख को दूर करता है, खुशी लाता है, ज्ञान का निर्माता। सिर्फ इस दिन ही नहीं, हर दिन की शुरुआत बप्पा के आशीर्वाद से होनी चाहिए।

परिणीति चोपड़ा
इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही परिणीति चोपड़ा ने भी अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान गणेश की पेंटिंग की तस्वीर शेयर कर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।

,,
भूमी पेडनेकर
'शुभ मंगल सावधान' एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भगवान गणेश की फोटो शेयर कर इस त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं।

ईशा देयोल
ईशा देओल ने वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह दक्षिण भारतीय अवतार में, साड़ी पहने और पूजा की थाली पकड़े हुए, गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए देखी जा सकती हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने संदेश लिखा, 'भगवान गणेश का आशीर्वाद हमें नई शुरुआत की ओर ले जाए, और हमारे जीवन को ज्ञान, सफलता और सौभाग्य से रोशन करे। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ।

अल्लू अर्जुन
'पुष्पा 2' स्टार अल्लू अर्जुन ने भी इस त्योहार को एक प्यारे संदेश के साथ साझा किया। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी गणेश चतुर्थी. हम सभी की एक अद्भुत नई शुरुआत हो।

Share this story