Samachar Nama
×

100वीं जयंती पर Raj Kapoor को याद कर इमोशनल हुए Dharmendra, पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखी दिल की बात 

100वीं जयंती पर Raj Kapoor को याद कर इमोशनल हुए Dharmendra, पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखी दिल की बात 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  'राज साहब' को उनकी 100वीं जयंती पर याद करते हुए 'ही-मैन' धर्मेंद्र भावुक हो गए। एक पुरानी फोटो शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और दिल को छू लेने वाली बात कही। सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहने वाले एक्टर धर्मेंद्र ने राज कपूर को दिल से याद किया। आइए दिखाते हैं उन्होंने राज साहब के लिए क्या कहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "प्यारे राज साहब, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम आपको बहुत याद करते हैं! आपको हमेशा प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा।"

,
राज कपूर और धर्मेंद्र
शेयर की गई ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में धर्मेंद्र और राज कपूर एक-दूसरे को गले लगाते और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर धर्मेंद्र और राज कपूर की जोड़ी 'मेरा नाम जोकर' में काम कर चुकी है। राज कपूर निर्देशित फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में धर्मेंद्र ने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी, जिसमें उनके रोल का नाम 'महेंद्र कुमार' था।

,
धर्मेंद्र से जुड़ा किस्सा
इस फिल्म से जुड़े होने का एक दिलचस्प किस्सा सालों पहले दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने भी बताया था। 2018 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, "मैं राज साहब के स्टूडियो में एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था। अचानक मेरी उनसे मुलाकात हुई और मैंने राज जी से पूछा, क्या मुझे 'मेरा नाम जोकर' में कोई रोल मिल सकता है। इसके बाद राज जी ने मुझे गले लगाया और मुझे फिल्म में एक प्यारा सा रोल मिल गया।"


मेरा नाम जोकर
'मेरा नाम जोकर' 1970 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन और निर्माण राज कपूर ने ही किया था। कई सितारों से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। राज कपूर को इस मेगा बजट फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह दर्शकों पर अपनी छाप नहीं छोड़ पाई और फ्लॉप साबित हुई। फिल्म में राज कपूर मुख्य भूमिका में थे, जिनके किरदार का नाम 'राजू' है। राज कपूर के साथ मनोज कुमार, सिमी ग्रेवाल, ऋषि कपूर, धर्मेंद्र, दारा सिंह, रूसी अभिनेत्री ज़ेनिया रेबेनकिना, पद्मिनी, राजेंद्र कुमार और अचला सचदेव भी अहम भूमिकाओं में थे।

Share this story

Tags