Samachar Nama
×

इन यादगार किरदारों को निभा कर Irrfan Khan ने हॉलीवुड तक बजाया अपना डंका, अगर नहीं देखा तो आज ही देखें

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान एक ऐसे अभिनेता थे जो अपनी आंखों से भी अभिनय करते थे। वह उन सितारों में से एक थे जो फिल्म के बजट और एक्ट्रेस से ज्यादा महत्व फिल्म की कहानी और अपने किरदार को देते थे। भले ही इरफान आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा निभाए गए किरदार आज भी दर्शकों को पसंद आते हैं। इरफान खान का 29 अप्रैल, 2020 को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। इरफान करीब दो साल से कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी मौत ने न सिर्फ उनके परिवार को तबाह कर दिया बल्कि उनके प्रशंसकों को भी गहरा सदमा लगा। आज हम आपको इरफान के उन दमदार किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके दम पर उन्होंने सिनेमा जगत में एक अलग छाप छोड़ी।

.
मकबूल
इरफान खान की फिल्म 'मकबूल' शेक्सपियर के मशहूर नाटक मैकबेथ का रूपांतरण थी। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इरफान के अलावा अभिनेता पंकज कपूर, ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू और पीयूष मिश्रा जैसे कई दिग्गज कलाकारों ने काम किया था।

.
पान सिंह तोमर

तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित 'पान सिंह तोमर' में इरफान ने एक मशहूर डकैत की भूमिका निभाई थी. फिल्म में दिखाया गया कि कैसे पान सिंह तोमर एक एथलीट से डाकू बन गया। इस फिल्म में अपने किरदार के लिए इरफान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया।

.
हासिल
तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'हासिल' में इरफान ने नेगेटिव किरदार निभाया था। फिल्म में रणविजय सिंह की भूमिका के लिए इरफान को नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

.
द नेमसेक
झुम्पा लाहिड़ी के मशहूर उपन्यास पर फिल्म 'द नेमसेक' बनाई गई थी। इस फिल्म के बाद इरफान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली. फिल्म को कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले और इसमें इरफान के साथ तब्बू मुख्य भूमिका में थीं।

.
लाइफ ऑफ पाई
2012 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' में इरफान ने पाई का मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

.
हिंदी मीडियम 

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'हिंदी मीडियम' भी इरफान के करियर में हमेशा याद की जाएगी। इस फिल्म के लिए भी इरफान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। फिल्म में इरफान के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर और दीपक डोबरियाल मुख्य भूमिका में थे।

Share this story

Tags