Samachar Nama
×

Boney, Anil या Sanjay Kapoor तीनों भाइयों में आखिर कौन है ज्यादा मालदार ? जानिए कितनी है तीनों की Networth 

Boney, Anil या Sanjay Kapoor तीनों भाइयों में आखिर कौन है ज्यादा मालदार ? जानिए कितनी है तीनों की Networth 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  बोनी कपूर फिल्म इंडस्ट्री के बड़े प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने 'नो एंट्री' और 'मिस्टर इंडिया' जैसी कई बड़ी फिल्मों का निर्माण किया है। साल 1980 में 'हम पांच' नाम की एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें संजीव कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, अमरीश पुरी, नसीरुद्दीन शाह और गुलशन ग्रोवर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म के जरिए बोनी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत की थी।बोनी की तरह उनके दोनों छोटे भाई यानी अनिल कपूर और संजय कपूर ने भी फिल्मों में ही अपना करियर बनाया। ये दोनों भी दशकों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। संजय को भले ही बोनी और अनिल जितनी लोकप्रियता न मिली हो, लेकिन फिर भी आज उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है।अब जब तीनों भाई फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं, तो क्या आप जानते हैं कि इन तीनों में से किसने फिल्म इंडस्ट्री से सबसे ज्यादा कमाई की है। आज यानी 11 नवंबर को बोनी कपूर का 69वां जन्मदिन है। इस मौके पर आइए जानते हैं तीनों भाइयों की कुल संपत्ति।

.
बोनी कपूर की कुल संपत्ति
पिछले 44 सालों के करियर में बोनी कपूर ने नाम ही नहीं बल्कि दौलत भी खूब कमाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो आज उनकी कुल संपत्ति करीब 150 करोड़ रुपये है।

.
अनिल कपूर के पास कितनी संपत्ति है
अनिल कपूर भी पिछले 41 सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'वो सात दिन' से की थी। संपत्ति के मामले में अनिल अपने बड़े भाई से पीछे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी कुल संपत्ति 134 करोड़ रुपये है।

,
संजय कपूर की कुल संपत्ति कितनी है?

संपत्ति के मामले में संजय कपूर तीनों भाइयों में सबसे आखिरी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास 86 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म 'प्रेम' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'सिर्फ तुम', 'राजा' और 'औजार' जैसी कई फिल्मों में काम किया। हालांकि, वह लोगों पर खास छाप नहीं छोड़ पाए।

Share this story

Tags