Bharti Singh Networth: गरीबों का दौर देखा चुकी भारती आज है करोड़ों की मालकिन, कॉमेडी क्वीन की नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश
मनोरंजन न्यूज डेस्क - भारती सिंह एक ऐसी महिला कॉमेडियन हैं जिन्होंने कॉमेडी की दुनिया में सबसे ज्यादा शोहरत और सफलता हासिल की है। हालांकि, उन्हें ये शोहरत इतनी आसानी से नहीं मिली। भारती ने बचपन में काफी गरीबी देखी है और काफी दुख झेले हैं। काफी संघर्ष और मेहनत के बाद भारती सिंह आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। उनकी नेटवर्थ करोड़ों रुपए में है। भारती सिंह का जन्मदिन 3 जुलाई को होता है। इस खास मौके पर आइए जानते हैं कॉमेडी क्वीन भारती सिंह की जिंदगी और उनकी नेटवर्थ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

भारती सिंह ने साल 2008 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में हिस्सा लिया था, जिसके बाद से उनके स्टारडम का सफर शुरू हो गया। उन्होंने 15 से ज्यादा रियलिटी शो में हिस्सा लिया, कई डांस से लेकर सिंगिंग शो होस्ट किए और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, भारती के बचपन के दिन काफी मुश्किलों भरे रहे। 2 साल की उम्र में उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद उनकी मां ने उन्हें और उनके भाई-बहनों को अकेले ही पाला। भारती की मां ने लोगों के घरों में सफाई करके उन्हें पाला, लेकिन फिर भी उन्हें गुजारा करने में काफी दिक्कतें आईं। ये सब देखकर भारती ने कुछ करने की ठानी, जिसके बाद वो अपने परिवार के साथ पंजाब से मुंबई आ गईं और फिर यहां कॉमेडी करने लगीं।

इस तरह भारती सिंह करोड़ों रुपए की मालकिन बन गईं
हालांकि, शुरुआत में लोगों ने उनके मोटापे का मजाक उड़ाया, लेकिन भारती ने हार नहीं मानी और इसे ही अपनी पहचान बना ली। 'ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से प्रसिद्धि पाने के बाद भारती सिंह 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' समेत कई रियलिटी शो का हिस्सा बनीं। इससे भारती सिंह ने खूब पैसा कमाया। इसके बाद भारती ने 3 दिसंबर 2017 को राइटर हर्ष लिंबाचिया से शादी कर ली। अब दोनों का एक बेटा लक्ष्य (गोला) है।

अब भारती टीवी शो के अलावा यूट्यूब पर अपने चैनल पर भी काम करती हैं। इसके जरिए वो अपने बेटे गोला, पति और पूरे परिवार के साथ अपनी डेली लाइफ के पलों को अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा भारती और हर्ष ने अपना पॉडकास्ट भी लॉन्च किया है। इन सबसे भारती सिंह खूब कमाई करती हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024 तक भारती सिंह की कुल नेटवर्थ 3 मिलियन डॉलर यानी 25 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

