Samachar Nama
×

Anu Agerwal Birthday Special: इस हादसे ने बर्बाद कर दी 'आशिकी गर्ल' की पूरी जिंदगी, 29 दिन रही कोमा में 3 साल बाद आई याददाश्त

Anu Agerwal Birthday Special: इस हादसे ने बर्बाद कर दी 'आशिकी गर्ल' की पूरी जिंदगी, 29 दिन रही कोमा में 3 साल बाद आई याददाश्त

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  आशिकी गर्ल के नाम से मशहूर अनु अग्रवाल 56 साल की हो गई हैं। 1969 में नई दिल्ली में जन्मीं अनु की पहली फिल्म आशिकी ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। लेकिन इसके बाद वह कोई हिट फिल्म नहीं दे पाईं। वह कुछ फिल्मों में दिखीं, लेकिन उनमें से कोई भी हिट नहीं रही। फिर उनके साथ एक भयानक हादसा हुआ, जिसके बारे में सोचकर वह आज भी सिहर उठती हैं। दरअसल, उनका एक एक्सीडेंट हुआ था, जिसके कारण वह अपनी याददाश्त खो बैठी थीं और 29 दिनों तक कोमा में रहीं। आइए जानते हैं अनु अग्रवाल की कहानी...

.
एक हादसे ने बदल दी अनु अग्रवाल की जिंदगी
1990 में आई फिल्म आशिकी के बाद अनु अग्रवाल को लगातार फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। फिल्मों में काम करने के दौरान 1999 में अनु का एक्सीडेंट हो गया था। बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में अनु ने बताया था कि एक दिन वह किसी पार्टी से लौट रही थीं। तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। यह एक्सीडेंट बहुत भयानक था और इसके कारण उन्हें गंभीर चोटें भी आईं। वह लकवाग्रस्त हो गईं। उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट के बाद वह करीब 29 दिनों तक कोमा में रहीं। उन्हें अपने चेहरे की कई सर्जरी करानी पड़ी। सर्जरी की वजह से उनके चेहरे पर दाग-धब्बे हो गए थे, उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल था। उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में 3 साल लग गए। इस दौरान उनकी याददाश्त भी चली गई। एक्सीडेंट के बाद वह किसी फिल्म में नजर नहीं आईं।

,
आशिकी ने अनु अग्रवाल को स्टार बना दिया
महेश भट्ट आशिकी फिल्म बना रहे थे और उन्हें इसके लिए नए चेहरे चाहिए थे। कई लोगों के ऑडिशन लेने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म के लिए अनु अग्रवाल और राहुल रॉय को चुना। यह फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी। नए चेहरों वाली इस फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था। फिल्म के गानों ने भी खूब धूम मचाई थी। आशिकी के स्टारडम की वजह से अनु काफी डरी हुई भी थीं। उनसे मिलने के लिए हजारों की संख्या में उनके प्रशंसक उनके घर के बाहर खड़े होने लगे थे, जिन्हें देखकर वह काफी डर गई थीं। कई लोगों ने तो उनसे शादी का प्रस्ताव भी रख दिया था।

,
अनु अग्रवाल की फिल्म
आशिकी के बाद अनु अग्रवाल गजब तमाशा, किंग अंकल, खल नायिका, जन्म कुंडली, राम शास्त्र, रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ जैसी फिल्मों में नजर आईं। फिर उनका एक्सीडेंट हो गया। ठीक होने के बाद वे पहाड़ों पर साधु बनने चली गईं। फिर उन्होंने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को योग सिखाया। हालांकि, कुछ साल पहले उन्होंने फिल्मों में वापसी की इच्छा जताई थी। वे मेकर्स से भी मिल रही हैं। उन्हें अभी तक कोई फिल्म नहीं मिली है।

Share this story

Tags