Kamaal R Khan ने जब Aamir Khan को लेकर किया था हैरान करने वाला खुलासा, सुनकर आप भी हो जाएंगे शाॅक्ड
मनोरंजन न्यूज डेस्क। खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बात है कि, मुंबई पुलिस ने कमाल आर खान को हिरासत में ले लिया है। अभिनेता और क्रिटिक कमाल आर खान पर साल 2020 में शेयर किए गए ट्विटर पोस्ट की वजह से एफआई आर दर्ज की गई थी। अब उनको मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कमाल राशिद खान ने कई बार ऐसे विवादित बयान और सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किए हैं। जिसकी वजह से वो विवादों में आ चुके हैं। इसके अलावा वो बॉलीवुड के कई सेलेब्स पर भी कमेंट कर चुके हैं। जिसमे आमिर खान का नाम भी शामिल है।
एक बार खुद केआरके ने आमिर खान के साथ अपने विवाद पर चुप्पी तोड़ी थी। केआरके ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लंबा चौड़ा वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि, मैं आज आपको आपने और आमिर खान के झगड़े के बारे में बताऊंगा। मेरी और आमिर खान की अच्छी बातचीत थी, लेकिन जब मेरी बायोग्राफी लिखी जा रही थी तब मैंने अमिर से बायोग्राफी के बारे में सोशल मीडिया पर 2 लाइन लिखने के लिए के लिए कहा था। लेकिन आमिर खान ने ऐसा करने से मना कर दिया था।
Shah Rukh Khan द्वारा इस फिल्म के ऑफर को ठुकराने से नाराज हुए फैंस, आ रही ऐसी खबरें
केआरके ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा था कि, आमिर ने तब उनसे कहा था कि वह उनकी वीडियो को देखते हैं और पसंद करते हैं। लेकिन उनके वीडियो के बारे में कुछ भी लिखने के लिए साफ इनकार कर दिया था। केआरके ने दावा किया था कि, मैंने आमिर खान से कहा था कि, मेरे वीडियो को इंडस्ट्री के दिग्गजों लोगों ने पसंद किया है। जिसमे अमिताभ बच्चन, रितेश देशमुख और राकेश रोशन जैसे लोगों का नाम शामिल है।
आप भी इनके बारे में लिख सकते हैं। आपको कोई कुछ नहीं कहेगा, लेकिन अभिनेता ने यह कहते हुए मना कर दिया कि, शाहरुख खान और सलमान खान ने नहीं लिखा है। इसी वजह से मैं भी नहीं लिख सकता हूं। बता दें कि ये वीडियो केआरके ने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज से कुछ दिनों पहले ही पोस्ट किया था और दावा किया था कि, वह लाल सिंह चड्ढा को फ्लॉप करवा कर ही रहेंगे। हालांकि आमिर खान ने केआरके के विवाद पर कुछ भी नहीं कहा।
Raju Srivastav की तबीयत को लेकर आई बड़ी खबर, डाॅक्टर और परिवार को जल्द होश आने की उम्मीद
Ganesh Chaturthi से पहले Ram Charan के RRR लुक में गणपति बप्पा की मूर्ती, वायरल हो रही ये तस्वीर