Samachar Nama
×

इस एक सवाल के जवाब ने बदल दी थी Aishwarya Rai Bachchan की किस्मत, दुनियाभर में बनाई अपनी अलग पहचान

Aishwarya Rai Bachchan: तो इसलिए ऐश्वर्या राय ने करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है को किया था रिजेक्ट

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ऐश्वर्या राय बच्चन ने आज अपनी जिंदगी के 49 साल पूरे कर लिए हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने महज 21 साल की उम्र में दुनिया भर में नाम कमा लिया था। फिल्मों में आने से पहले ही अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने विश्व सुंदरी का ताज अपने नाम कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया था। यह बात साल 1994 की है।

Aishwarya Beauty Secrets: ऐश्वर्या राय बच्चन ने खोला अपनी दमकती त्वचा का राज, आप भी कर सकती हैं फॉलो

जब ऐश्वर्या ने 87 देशों की सुंदरियों को हराकर विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से ऐश्वर्या राय बच्चन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह एक के बाद एक कई उपलब्धियां हासिल करती चली गई। आइए जानते हैं कि, किस सवाल के जवाब ने ऐश्वर्या राय बच्चन की जिंदगी को बस कुछ मिनट में हमेशा के लिए बदल कर रख दिया था। बता दें कि, 19 नवंबर 1994 को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता साउथ अफ्रीका में आयोजित की गई थी। यह ब्यूटी पेशेंट का 44 एडिशन था, अभिनेत्री ने अपनी खूबसूरती से हर किसी को प्रभावित किया गया था।

Birthday Special: Best Quotes of ‘Beauty Queen’ Aishwarya Rai Proves She Is Women With Pride and Honour

लेकिन मिस वर्ल्ड के मंच पर ऐश्वर्या से आखरी सवाल पूछा गया जिसके बाद उन्हें विश्व सुंदरी का खिताब मिला। जजेस ने उनसे पूछा मिस वर्ल्ड में क्या खूबी खूबियां होनी चाहिए। अभिनेत्री ने कहा कि, अब तक हमने जितनी भी मिस वर्ल्ड देखी है वह इस बात का सबूत है कि उन सभी में दया का भाव था। उनमे ऊंचे कदों के साथ-साथ वंचितों के लिए भी करूणा थी। हमने ऐसे लोगों को देखा है जो इंसानों के बनाए बंधन और रंग से परे देख सकते हैं।

Aishwarya Beauty Secrets: ऐश्वर्या राय बच्चन ने खोला अपनी दमकती त्वचा का राज, आप भी कर सकती हैं फॉलो

हमे उनसे भी आगे बढ़कर देखने की जरूरत है और वही एक सच्ची मिस वर्ड है, एक सच्ची और असली इंसान होगी। इसके बाद ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया और आज भी वो दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। अगर हम बात करें उनके काम की तो ऐश्वर्या ने अपने करियर की शुरुआत मणि रत्नम की फिल्म इरुवर से की थी। ऐश्वर्या राय की पिछली रिलीज फिल्म पीएस 1 भी मणिरत्नम की ही फिल्म है।

Aishwarya Beauty Secrets: ऐश्वर्या राय बच्चन ने खोला अपनी दमकती त्वचा का राज, आप भी कर सकती हैं फॉलो

Share this story