Samachar Nama
×

Ranbir Kapoor ने किया ऐसा काम, लोग कर रहे अभिनेता की तारीफ

ranbir

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर सुर्खियों में है। उनकी फिल्म बीते 9 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। जिसको दर्शकों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था, हालांकि अब इसमे गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कि, फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले और बाद में मेकर्स और कलाकार लगातार इसका प्रमोशन कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र के कलाकार का जीवन का हिस्सा भी बना रहे हैं। इसी क्रम में आज यानी 23 सितंबर को नेशनल सिनेमा डे के मौके पर अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर एक थिएटर में पहुंचे थे।

ranbir

इस दौरान रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा किया है, जिससे उनके चाहने वाले भी हैरान हो गए। रणबीर कपूर ने फैंस का दिल जीत लिया। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि, फिल्म ब्रह्मास्त्र की स्क्रीनिंग के दौरान रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी एक थिएटर पहुंचे थे। यहां पर फैंस दोनों को देखकर आउट ऑफ कंट्रोल हो गए, तस्वीर क्लिक करने के लिए लोगों की भगदड़ मच गई।

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

फैंस अपने पसंदीदा कलाकार रणबीर कपूर के साथ तस्वीर क्लिक कराने को लेकर बेताब थे। रणबीर कपूर को देखकर फैंस बैरीगेट पर गिरते हैं, वैसे ही रणबीर आते हैं और उन्हें उठाने लगते हैं। इतना ही नहीं इस दौरान रणबीर कपूर अपने एक नन्हे फैंस से भी मुलाकात करते हैं, जो अपनी मम्मी की गोद में था। रणबीर कपूर के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया।

ranbir

इस दौरान की तस्वीरें भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे उनके चाहने वाले काफी ज्यादा पसंद कर रह है। अगर हम बात करें फिल्म ब्रह्मास्त्र की तो ये इसी 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी नहीं किया था। फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, मोनी रॉय और नागार्जुन जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए थे।

ranbir

Share this story