Samachar Nama
×

Diwali 2022: शादी के बाद पहली बार अपने पर्टनर के साथ दिवाली मनाने जा रहे बॉलीवुड के ये सेलेब्स, Alia Bhatt से लेकर Katrina Kaif तक लिस्ट में

katrina

मनोरंजन न्यूज डेस्क। देशभर में इसी 24 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाएगा आपको बता दें कि इस त्यौहार को बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की कई ऐसे सेलेब्स हैं जो शादी के बाद पहली बार अपने पार्टनर के साथ दिवाली सेलिब्रेट करने जा रहे हैं, आइए जानते हैं उन सेलेब्स के नाम—

alia

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस साल अप्रैल के महीने में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बांधे थे। ऐसे में शादी के बाद यह दोनों पहली बार दिवाली मनाएंगे। अभिनेत्री आलिया भट्ट के पति और बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के साथा दिवाली की खास तैयारी की है।

Shibani Dandekar And Farhan Akhtar Civil Marriage

शिबानी डांडेकर और फरहान अख्तर
मशहूर मॉडल सवारी शिबानी डांडेकर ने इसी साल फरवरी के महीने में बॉलीवुड फिल्ममेकर, डायरेक्टर एक्टर फरहान अख्तर के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद यह दोनों पहली बार एक दूसरे के साथ दिवाली का त्योहार मनाएंगे।

richa

ऋचा चड्ढा और अली फजल
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने कुछ समय पहले ही अभिनेता और अपने बॉयफ्रेंड अली फजल के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद अब यह दोनों पहली बार दिवाली सेलिब्रेट करने वाले हैं। जिसके लिए दोनों ने खास तैयारी की है।

mouni

मौनी राय और सूरज नांबियर
टीवी और बॉलीवुड की अभिनेत्री मौनी रॉय भी इस साल अपने पति सूरज नांबियर के साथ पहली बार दिवाली मनाने जा रही है। आपको बता दें कि, मौनी रॉय ने पिछले साल मलयाली और बंगाली रीति रिवाज के साथ शादी रचाई थी और अब यह दोनों पहली बार दिवाली सेलिब्रेट करने जा रहे हैं।

katrina vicky

कैटरीना कैफ
अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इस साल शादी के बाद पहली बार दिवाली एक साथ मनाने जा रहे है। ऐसे में दोनों की दिवाली बेहद खास होगी। आपको बता दें कि कैटरीना कैफ ने अभिनेता विक्की कौशल के साथ 9 दिसंबर 2021 को एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी।

Rajkummar Rao and Patralekha wedding pic

राजकुमार और पत्रलेखा
आपको बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा भी शादी के बाद आप पहली बार दिवाली सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। बता दें कि दोनों ने इसके लिए खास तैयारियां भी कर ली है।

Share this story