Samachar Nama
×

बेबी बंप के साथ जमकर पोज दे रही Bipasha Basu, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

bipasha
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री बिपाशा बासु जल्द ही मां बनने वाली हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। जिसके लिए दोनों कलाकार काफी ज्यादा उत्साहित है। वहीं अभिनेत्री बिपाशा बसु अपनी प्रेगनेंसी पीरियड का जमकर लुत्फ उठा रही है और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो चाहने वालों के साथ शेयर करते रहती है। जिसमे उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।

bipasha

बिपाशा बसु ने अब अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जो इस वक्त सुर्खियों में है। इस तस्वीर में अभिनेत्री बिपाशा बसु अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते है कि, बिपाशा बसु ने अलग अलग अंदाज में लेटे हुए ही पोज देती नजर आ रही हैं। उनका यह अवतार उनके चाहने वालों को पसंद आ रहा है।

अभिनेत्री बिपाशा बसु के अगर हम लुक की बात करें तो उन्होंने यहां पीले रंग की ड्रेस पहन रखी है और इसमें वह अपना बेबी बंप प्लांट कर रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी हॉट तस्वीरें बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए प्रेगनेंसी का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया था। हालांकि अब वह जल्द ही मां बनने वाली हैं।

bipasha

कुछ दिनों पहले ही उनकी बेबी शावर सेरेमनी की गई थी। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सुर्खियों में थी। आपको बता दें कि, करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने साल 2016 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों अब फाइनली माता-पिता बनने जा रहे हैं।

bipasha

Share this story