Samachar Nama
×

Bholaa Teaser: दृश्यम 2 से बॉक्स आफिस पर धमाका कर रहे Ajay Devgn की फिल्म भोला का टीजर जारी, देखकर फैंस हुए क्रेजी

ajay
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म दृश्यम 2 से धमाल मचा रहे हैं। आपको बता दें कि, उनकी ये फिल्म बीते शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म दृश्यम 2 ने महज 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 75 से ज्यादा की कमाई कर ली है और इसी के साथ फिल्म सुपरहिट बताई जा रही है। अब इसी बीच अजय देवगन के चाहने वालों के लिए एक और अच्छी खबर आई है। दरअसल बात यह है कि, अजय देवगन ने आज यानी मंगलवार को अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली अगली फिल्म भोला का टीजर जारी कर दिया है।

Ajay Devgn ने Tabu संग शेयर की इतनी पुरानी फोटो कि देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी!

फिल्म का टीचर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, उन्होंने 1 दिन पहले अपनी फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर लोगों का उत्साह फिल्म के लिए बढ़ाया था और अब इसका टीजर जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि दृश्यम 2 के बाद एक बार फिर से अजय देवगन के साथ अभिनेत्री तब्बू लीड रोल में नजर आने वाली है। अगर हम बात करें भोला फिल्म के टीजर की तो इसका टीजर 1 मिनट 26 सेकंड का है, जिसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक अनाथ आश्रम से होती है।

हेरा फेरी 3 के बाद इन दो सुपरहिट फ्रेंचाइजी से भी बाहर हुए Akshay Kumar, आ रही ऐसी खबरें

Ajay Devgn released a new coronavirus theme track ‘Thahar Ja’ & urged people to stay home amid the lockdown

इसके बाद एक महिला एक ज्योति नाम की लड़की को कहती है कि, आज खेल खत्म कर जल्दी सो जाना, क्योंकि अगले दिन जल्दी उठना है, इसके बाद ज्योति रात में सोचती है कि आखिर कौन है जो उससे मिलने आ रहा है। उसके मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। जबकि दूसरी झलक में दिखाया जाता है कि, एक जेल के अंदर अजय देवगन श्रीमद्भागवत गीता पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि, अजय देवगन की फिल्म भोला तमिल फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है, फिल्म भोला का निर्देशन अजय देवगन ने किया है।

Shehzada teaser: Kartik Aaryan के जन्मदिन के मौके पर शहजादा के मेकर्स ने फैंस को दिया सरप्राइज, रिलीज हुआ फिल्म का टीजर

Ajay Devgn: क्या OTT पर रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म मेडे

Saroj Khan के साथ बेहद खास था Madhuri Dixit का रिश्त, कोरियोग्राफर के निधन से टूट गईं थी अभिनेत्री

Share this story