Samachar Nama
×

मां बनने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई Alia Bhatt, चेहरे पर दिखा ग्लो

alia
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल बात यह है कि, आलिया भट्ट अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। अब  हाल ही में आलिया भट्ट एक प्यारी सी बच्ची की मां बनी है। जिसे देखने के लिए उनके चाहने वाले इंतजार कर रहा है। अब इसी बीच आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपने पिता महेश भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं।

alia

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिन आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट का जन्मदिन था। इस मौके पर एक खास पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमे पूरा भट्ट परिवार शामिल हुआ था। ऐसे में आलिया भट्ट भी अपनी बहन के जन्मदिन पार्टी में पहुंची थी। इस दौरान आलिया भट्ट ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही थी। जिसमे वह काफी खूबसूरत और सिंपल लग रही थी। आलिया भट्ट के साथ इन तस्वीरों में उनकी मां सोनी राजदान भी नजर आ रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मां बनने के बाद पहली बार आलिया भट्ट पैपराजी के सामने पोज देती दिखाई दी है।

इस दौरान उनका लुक देखने में काफी शानदार है और कई लोग अभिनेत्री की खूबसूरती की तारीफ करते दिखाई दे रहे है। वहीं एक तस्वीर में आलिया भट्ट अपनी मां के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। उनकी यह तस्वीरें सामने आते ही सुर्खियों में है जिस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। अगर हम बात करें आलिया भट्ट के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं। जिसमे उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसे शामिल है। हालांकि पिछले रिलीज फिल्म ब्रह्मास्त्र थी जिसमें वह अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ नजर आई थी।

alia

Share this story