Samachar Nama
×

पाकिस्तान में घुसकर Ajay Devgn दुश्मनों का करेंगे सफाया, सिंघम तीसरे सीक्वल का हुआ ऐलान

ajay

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता अजय देवगन एक बार फिर से पुलिस की वर्दी पहनकर दुश्मनों की छुट्टी करने आ रहे हैं। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अजय देवगन अपनी सुपरहिट फिल्म सिंघम के तीसरे सीक्वल को लेकर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सिंघम के तीसरे सीक्वल का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया है। आज महज कुछ समय पहले ही फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म सिंघम के तीसरे सीक्वल का ऐलान किया है।

Ajay Devgn: आखिर क्यों अजय देवगन नहीं कर रहे काम पर वापसी

इस बार अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म का टाइटल सिंघम अगेन होगा। रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की बड़े पैमाने पर रिलीज के बाद कॉप यूनिवर्स के करीबी सूत्र ने पुष्टि करते हुए बताया कि, सिंघम अगेन फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म सिंघम को गोवा में शूट किया गया था, इसके बाद सिंघम रिटर्न को मुंबई में शूट किया था और अब रोहित शेट्टी सिंघम आगे की शूटिंग को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सिंघम अगेन भी आतंकवाद पर आधारित होगी, जिसमे हीरो आतंकवादी संगठनों को पकड़ने के लिए पाकिस्तान तक जाता है।

Ajay Devgn: तेलुगू फिल्म ब्रोचेवरेवरुरा के अजय देवगन ने खरीदें राइट्स, सनी देओल के बेटे करण के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का आधिकारिक तौर पर ऐलान भी किया और साथ ही यह भी बताया कि, सिंघम अगेन की शूटिंग जल्द ही की जाएगी। इसके साथ उन्होंने अजय देवगन का एक पोस्टर भी शेयर किया जिसमें अभिनेता बंदूक ताने दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि, पिछले काफी समय से सिंघम के तीसरे सीक्वल को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। हालांकि अब इसका ऐलान कर दिया गया है। फिल्म में अजय देवगन के साथ कौन सी अभिनेत्री लीड रोल में नजर आएंगी, इस पर अभी सवाल बाकी है।

   

Here’s how Bollywood stars wishes Singham aka Ajay Devgan

Share this story